जानें मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के कहां से कितने मामले आए सामने, अबतक 399 मरीजों की हुई मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 232 नए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 9,228 तक पहुंच गयी। राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 15 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 399 हो गयी है। यह जानकारी मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने दी है। अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से इंदौर में चार,उज्जैन में तीन, रतलाम और राजगढ़ में दो-दो और खरगोन, बुरहानपुर, धार, श्योपुर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 153 मौत इन्दौर में हुई है। उज्जैन में 62, भोपाल में 61, बुरहानपुर में 17, खंडवा में 15, खरगोन में 13, जबलपुर एवं सागर में 10-10, देवास में नौ लोगों की मौत हुई है।’’ 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में भोपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 51 नये मामले आये हैं, जबकि इन्दौर में 35, शाजापुर में 20, नीमच में 18, बुरहानपुर में 15, भिण्ड में 14,उज्जैन में 12, ग्वालियर में 10,देवास में आठ, सागर व रतलाम में सात-सात, राजगढ़ में छह, छतरपुर में पांच, श्योपुर में चार, खरगोन और गुना में तीन-तीन, खंडवा, धार, अनूपपुर में दो-दो तथा जबलपुर, मुरैना, मंदसौर, विदिशा, रीवा, शिवपुरी, शहडोल और सिंगरौली में एक-एक नये मरीज मिले हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के कुल 52 में से 51 जिलों के लोग अब तक कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,037 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

प्रमुख खबरें

ऐसी जिंदगी से मौत अच्छी, ईरान के खौफ से समुंदर कूद रहे US सैनिक

Hariyali Teej 2026: शिव-पार्वती के दिव्य मिलन का प्रतीक पर्व ‘हरियाली तीज’

आराध्या बच्चन फेक न्यूज मामले में High Court ने पूछा क्या परिवार का सरनेम और साख ट्रेडमार्क है?

Hariyali Teej 2026: महिलाओं का उत्सव है हरियाली तीज