दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा बोले- संघर्ष और युद्ध अफ्रीकी महाद्वीप की स्थिरता को बाधित कर रहे हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2021

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कहा है कि संघर्ष और युद्ध अफ्रीकी महाद्वीप के आर्थिक विकास को रोक रहे हैं और महाद्वीपीय एकता भविष्य में समृद्धि की कुंजी है। रामफोसा पांच पश्चिम अफ्रीकी देशों की मंगलवार को समाप्त हो रही अपनी यात्रा के तहत सोमवार शाम शांति और सुरक्षा पर डकार अंतरराष्ट्रीय फोरम के सातवें संस्करण में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘संघर्ष और युद्ध अफ्रीका को शांति और स्थिरता के रास्ते पर चलने से रोकते हैं।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन के एक व्हिसलब्लोअर का आरोप, कहा- अफगानिस्तान में अपने समर्थकों को तालिबान की दया पर छोड़ा

सभी अफ्रीकी देश आर्थिक विकास, स्थिरता और दीर्घकालिक शांति प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करें।’’ रामफोसा ने कहा कि महाद्वीपीय एकता भविष्य में समृद्धि की कुंजी है। उन्होंने कहा, हमारी सफलता महाद्वीपीय एकता के सिद्धांत पर दृढ़ता से टिकी हुई है। हमारी एकता में हमारे महाद्वीप पर शांति भी शामिल होनी चाहिए और उन लोगों का सामना करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए, जो हमारे क्षेत्रों तथा महाद्वीप में तबाही मचा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान