अग्निपथ योजना के खिलाफ भ्रम उत्पन्न करने का जानबूझकर प्रयास किया जा रहा है: जितेंद्र सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2022

उधमपुर/जम्मू। अग्निपथ भर्ती मॉडल के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बीच, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि एक ‘‘शानदार और दूरदर्शी’’ योजना के खिलाफ भ्रम उत्पन्न करने के लिए जानबूझकर प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए ‘‘लंबे और सावधानीपूर्वक’’ विचार-विमर्श के बाद शुरू की गई है। सिंह ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं को रोजगार पाने और राष्ट्र की सेवा करने का अवसर प्रदान करेगी। हालांकि, यह भ्रम उत्पन्न करने का जानबूझकर प्रयास किया जा रहा है कि यह योजना सशस्त्र बलों में भर्ती की पिछली व्यवस्था को बर्बाद कर देगी।’’ 

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने लॉन्च की चेस ओलंपियाड की मशाल, बोले- हमारे देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र उधमपुर में पटनीटॉप हिल रिसॉर्ट में एक समारोह से इतर युवाओं की आशंकाओं को दूर करते हुए कहा कि इस योजना को भर्ती प्रक्रिया के पूरक के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘यह योजना बेरोजगार युवाओं को चार साल तक सशस्त्र बलों में सेवा करने का अवसर प्रदान करती है। उनमें से कुछ को स्थायी नौकरी (चार साल बाद) मिलेगी और जो इससे बाहर होंगे, उन्हें वित्त और अन्य सहायता के माध्यम से अन्य क्षेत्रों में प्राथमिकता मिलेगी।’’ 

प्रमुख खबरें

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा

Election Commission के खिलाफ धरने पर बैठे Rahul Gandhi हिरासत के बाद रिहा

इलाहाबाद High Court ने 2 साल से लापता महिला की तलाश का जिम्मा CBI को सौंपा

Maharashtra Drought: 32 जिलों का मुआयना करने इसी हफ्ते पहुंचेगी केंद्रीय टीम, फडणवीस ने दी जानकारी