राधाकृष्ण विखे पाटिल और विजयसिंह मोहिते पाटिल भाजपा में हो सकते हैं शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2019

मुम्बई। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल और राकांपा के विजयसिंह मोहिते पाटिल के बेटों के भाजपा में शामिल होने के बाद अब ये दोनों नेता भी भगवा दल में शामिल हो सकते हैं। बुधवार को उनके नजदीकी सूत्रों ने बताया कि दोनों नेता आगामी दिनों में राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैलियों के दौरान भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि विखे पाटिल 12 अप्रैल को अहमदनगर में भाजपा में शामिल हो सकते हैं वहीं मोहिते पाटिल के 17 अप्रैल को सोलापुर जिले के अकलुज में भगवा दल में शामिल होने की संभावना है।

 इसे भी पढ़ें: तेलंगाना, आंध्र में कांग्रेस और क्षेत्रीय पार्टियों ने लोगों की भावनाओं से किया खिलवाड़: योगी

विखे पाटिल वर्तमान में महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। विखे पाटिल के पुत्र सुजॉय पिछले महीने भाजपा में शामिल हुए जब कांग्रेस के सहयोगी राकांपा ने उनके लिए अहमदनगर सीट छोड़ने से मना कर दिया। इसके बाद उन्हें भगवा दल से टिकट मिल गया। सोलापुर जिले की माढा सीट से राकांपा के निवर्तमान सांसद मोहिते पाटिल शरद पवार नीत पार्टी में दरकिनार किए जाने से कथित तौर पर नाराज हैं। पहले उन्हें माढा से टिकट नहीं दिया गया क्योंकि पवार ने खुद ही वहां से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। बहरहाल, पवार ने बाद में घोषणा की कि वह चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक नहीं हैं।

प्रमुख खबरें

Jammu-Kashmir के बांदीपोरा में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़

सरकार ने प्याज निर्यात पर प्रतिबंध हटाया, न्यूनतम निर्यात मूल्य 550 डॉलर प्रति टन

MI vs KKR मैच के बाद आलोचकों को मिचेल स्टार्क ने लिया आड़े हाथ, खराब इकोनॉमी रेट पर तोड़ी चुप्पी

इस देश में फिर जलेगी कुरान! इस्लामिक देशों में मच गया बवाल