कांग्रेस नेता सरूरी ने संभागीय आयुक्त से की अपील, कहा- किश्तवाड़ में शराब की नई दुकानें खोलने की नहीं दें अनुमति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2020

जम्मू। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जी एम सरूरी ने शनिवार को चेताया कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शराब की नयी दुकान खोले जाने पर लोगों के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने जम्मू के संभागीय आयुक्त संजीव वर्मा किश्तवाड़ के उपायुक्त राजिंदर सिंह तारा से जिले में शराब की नयी दुकानें खोलने की अनुमति नहीं देने की भी अपील की। कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक सरूरी ने कहा कि लोगों में किश्तवाड़ में शराब की बिक्री के खिलाफ नाराजगी है... अगर किश्तवाड़ में शराब की दुकान खोलने की अनुमति दी जाती है, तो लोग सड़कों पर उतरेंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि आबकारी और कराधान विभाग ने नोटिस जारी कर किश्तवाड़ में सरकारी शराब दुकानों के लिए व्यावसायिक स्थान की मांग की है। नोटिस को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि किश्तवाड़ में सभी धर्मों के लोग शराब की बिक्री के खिलाफ हैं।

प्रमुख खबरें

बौखलाए ट्रंप ने अब भारत को कौन सा नया झटका दिया? TCS-Infosys को PERM से बाहर करने पर मचा बवाल

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश