भाजपा गठबंधन का हिस्सा रही BPF ने चुनावों के मद्देनजर दिया यह बड़ा बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2021

तेजपुर। बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के प्रमुख हग्रामा मोहिलरी ने मंगलवार को कहा कि पुराने मित्र’ कांग्रेस के नेतृत्व में महागठबंधन विधानसभा चुनावों में असम की भाजपा नीत सरकार का अंतिम संस्कार करेगा। बीपीएफ पहले राज्य की भाजपा नीत गठबंधन सरकार में हिस्सा थी। मोहिलरी ने दावा किया कि राज्य के वरिष्ठ मंत्री और नेडा संयोजक हिमंत बिस्व सरमा ने उन्हें भाजपा नीत गठबंधन में शामिल होने के लिए गुमराह किया था। 

इसे भी पढ़ें: असम की जनता को प्रियंका गांधी ने दी पांच गारंटी, कहा- कांग्रेस की सरकार बनाएं और लाभ उठाएं  

उन्होंने यहां एक रैली में कहा, ‘‘यह पक्का है कि कांग्रेस की अगुवाई वाला महागठबंधन राज्य में अगली सरकार बनाएगा और हम दो मई (मतगणना के दिन) को भाजपा का अंतिम संस्कार करेंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इस रैली में उपस्थित थीं। बीपीएफ नेता ने जोर दिया कि कांग्रेस ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट की सभी 12 सीटें भाजपा से छीन लेगी। इन सीटों पर पहले चरण में चुनाव होने हैं। मोहिलरी ने कहा 2016 (विधानसभा चुनाव) से पहले, ये सीटें कांग्रेस के पास थीं और मैंने सुनिश्चित किया था कि इन निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा को जीत मिले। लेकिन इस बार, मैं भरोसा दिलाता हूं कि ये सभी सीटें कांग्रेस जीतेगी।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘बीपीएफ कांग्रेस की मित्र थी, लेकिन ‘नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस’ (नेडा) के संयोजक ने हमें गुमराह किया। लेकिन अब, हम अपनी पुरानी सहयोगी के पास लौट आए हैं और कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन को राज्य में अगली सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता।’’ 

इसे भी पढ़ें: माथे पर टोकरी रख प्रियंका ने तोड़ीं चाय की पत्तियां, बागान के मजदूरों से भी की मुलाकात 

उन्होंने हिमंत बिस्व सरमा पर चुटकी लेते हुए कहा कि वह पार्टियां बदलने के लिए मशहूर हैं और उन्हें भाजपा छोड़ देनी चाहिए क्योंकि वह निश्चित रूप से हारेगी।’’ मोहिलरी ने आरोप लगाया कि भाजपा एक तरफ भ्रष्टाचार समाप्त करने की बात करती है, दूसरी ओर, उसके सदस्य गायों की तस्करी, कोयला और सुपारी के अवैध कारोबार के लिए आपराधिक गिरोह (सिंडिकेट) में शामिल हैं।’’ उन्होंने दावा किया कि ये अवैध कारोबार भाजपा नेताओं के आशीर्वाद से पश्चिम बंगाल की सीमा पर श्रीरामपुर गेट से होते हैं।

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress