नकवी ने लगाए कांग्रेस पर आरोप, कहा- भ्रष्टाचार को क्रांति में बदलने का कर रही प्रयास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2019

नयी दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम का समर्थन करने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बृहस्पतिवार को कहा कि विपक्षी पार्टी और उसका नेतृत्व ‘भ्रष्टाचार को क्रांति में बदलने’ का प्रयास कर रहे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता नकवी ने कहा कि कांग्रेस नकारात्मक सोच के साथ काम कर रही है। उन्होंने भ्रष्टाचार को क्रांति में बदलने का प्रयास किया है। यह पहली बार है कि भ्रष्टाचार क्रांति बन रहा है। अभी तक भ्रष्टाचार के खिलाफ क्रांति होती थी, लेकिन कांग्रेस भ्रष्टाचार के पक्ष में क्रांति कर रही है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर से सुरक्षा बलों को वापस हटाने की तत्काल कोई योजना नहीं: गृह राज्य मंत्री

उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और अदालतें अपना काम करेंगी। परंतु काग्रेस पार्टी और इसके नेता भ्रष्टाचार को क्रांति में बदलने का प्रयास कर रहे हैं। सीबीआई ने चिदंबरम को बुधवार की रात उनके आवास से गिरफ्तार किया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने चिदंबरम के प्रति एकजुटता जताते हुए कहा कि सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग करके पूर्व वित्त मंत्री को प्रताड़ित कर रही है।

इसे भी पढ़ें: चिदंबरम की गिरफ्तारी तो झांकी है, अभी कई कांग्रेसियों पर जांच की आंच आना बाकी है

चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को विरोधी नेताओं से व्यक्तिगत बदला लेने वाले विभाग के तौर पर बदल दिया गया है। सुरजेवाला ने यह दावा भी किया कि ‘डूबती हुई अर्थव्यवस्था’ को लेकर सवाल खड़े करने की वजह से चिदंबरम को प्रताड़ित किया जा रहा है, जबकि उनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है।

प्रमुख खबरें

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर

Ola Electric का शुद्ध घाटा दूसरी तिमाही में घटकर हुआ 362 करोड़ रुपये

मेलोनी ने लिया योगी एक्शन तो बम से उड़ाने टूट पड़े कट्टरपंथी, भयंकर बवाल शुरू

Horoscope 12 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल