Congo: उत्तर पूर्वी हिस्से में विद्रोहियों द्वारा किए गए हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2023

किशांसा। अफ्रीकी देश कांगो के उत्तर पूर्वी हिस्से में विद्रोहियों द्वारा किए गए हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उत्तरी किवु के बीवितो इलाके के उप गवर्नर इसाक किबिरा ने बताया कि बागी गुट एम23 के लड़ाकों ने इन लोगों की हत्या की है जिनके बारे में संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि ये पड़ोसी देश रवांडा से जुड़े हैं।

इसे भी पढ़ें: म्यांमा, थाइलैंड के विदेश मंत्रियों से मिले जयशंकर, भारत-म्यांमा-थाईलैंड राजमार्ग पर चर्चा की

हालांकि रवांडा इस आरोप से इनकार करता है। एम23 करीब 10 साल पहले उस समय चर्चा में आया था जब उसने रवांडा से लगती सीमा के करीब कांगो के सबसे बड़े शहर गोमा पर कब्जा कर लिया था।

प्रमुख खबरें

झांसी में TTE से मारपीट और HHT मशीन तोड़ने पर तीन यात्री अरेस्ट

Yemen में दो हफ्तों से फंसे 19 भारतीय नाविकों को बचाया गया, वतन वापसी शुरू

Emmanuel Macron और Anthony Albanese समेत वैश्विक नेताओं ने दी Diwali की बधाई, शांति की कामना की

Israel के राष्ट्रपति ने Gadi Eisenkot को 67 सांसदों के समर्थन के बाद सौंपी सरकार बनाने की कमान