Congo में Ebola का प्रकोप हुआ भीषण, 3000 से अधिक मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 03, 2026

कांगो में इबोला के अब तक 6,100 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 3,000 से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। इस संबंध में बुधवार को जारी नवीनतम सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मई के मध्य में इस बीमारी के प्रकोप की घोषणा किये जाने के बाद से अब तक संक्रमण के कुल 6,186 मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें 3,007 मौतें शामिल हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि यह प्रकोप अब तक के सबसे घातक इबोला प्रकोप को भी पीछे छोड़ सकता है। पश्चिम अफ्रीका में वर्ष 2014 से 2016 के बीच इबोला के प्रकोप से 11,000 लोगों की मौत हुई थी। बुंडिबुग्यो वायरस के कारण फैली इस बीमारी के लिए फिलहाल कोई टीका या स्वीकृत उपचार उपलब्ध नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Kolkata में India vs Brazil फुटबॉल मैच के टिकट खुलते ही बिके

सरकार ‘एर्वेबो’ टीके वितरित कर रही है। इस टीके ने इबोला के पिछले प्रकोपों से निपटने में मदद की थी और विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, इससे कुछ राहत मिल सकती है। यह वायरस अब तक छह प्रांतों में फैल चुका है।

प्रमुख खबरें

Delhi High Court पहुंचे CJP कार्यकर्ता Saurav Das और Ashutosh Ranka, SEM हिरासत आदेश को दी चुनौती

Asian Para Games: Pramod Bhagat और नितेश कुमार पुरुष एकल सेमीफाइनल में पहुंचे

Deepika Padukone और Ranveer Singh ने दिखाई दूसरी बेटी की पहली झलक, नाम भी किया रिवील

Punjab में नशा पीड़ितों के परिजनों से मिले Amit Shah, CBI जांच की मांग पर न्याय का भरोसा दिया