कांगो में ज्वालामुखी फटने से कम से कम 15 लोगों की मौत, 500 से ज्यादा मकान नष्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2021

गोमा। पूर्वी कांगो में ज्वालामुखी फटने के बाद लावा बहकर यहां के गांवों में आ गया, जिसके कारण यहां 500 से ज्यादा मकान नष्ट हो गए तथा कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों तथा प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने बताया कि कांगो के गोमा शहर के नजदीक स्थित ज्वालामुखी माउंट नीरागोंगो शनिवार को फट गया था, जिसके कारण करीब पांच हजार लोग गोमा शहर छोड़कर चले गए जबकि अन्य 25,000 ने उत्तर पश्चिम में साके शहर में शरण ली। इस प्राकृतिक आपदा के बाद से 170 से अधिक बच्चे लापता हैं।

प्रमुख खबरें

Jharkhand के Hazaribagh में बड़ा Encounter, सुरक्षाबलों ने 4 खूंखार Maoist को किया ढेर

Mexican Fish Taco में लगाएं देसी तड़का, इस Quick Recipe से डिनर बनेगा शानदार

Delhi में पहली बार CAPF Leadership Conference, PM Modi करेंगे अध्यक्षता, सुरक्षा पर होगा महामंथन

Women Reservation पर Lok Sabha में गरजे Amit Shah, INDI गठबंधन बन रहा है रोड़ा