कांग्रेस ने सरकार पर टीकाकरण की तैयारी सहीं नहीं करने का आरोप लगाया, सर्वदलीय बैठक की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि सरकार ने कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान को लेकर सही से तैयारी नहीं की जिस कारण आज टीके की कमी होने या इनके खराब हो जाने की खबरें आ रही हैं। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समय-समय पर सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए ताकि कोरोना वायरस के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ी जा सके। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोरोना के 1,15,736 नए मामले आए हैं। यह दूसरी लहर कहीं ज्यादा भयावह साबित हो रही है। हम नए मामलों की संख्या में अमेरिका और ब्राजील से आगे हैं, लेकिन टीकाकरण में उनसे पीछे हैं। यह दूसरी लहर कब सुनामी बन जाए, हमें पता नहीं। इस बारे में सोचना होगा।’’

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव : EC ने कोलकाता के आठ विधानसभा क्षेत्रों से निर्वाचन अधिकारी हटाए

आज मिलकर लड़ाई लड़ने का समय है। कांग्रेस और राहुल गांधी आपके साथ कंधे से कंधा मिलकर खड़े रहेंगे।’’ उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को आम लोगों के मन से टीके को लेकर जुड़ी भ्रांतियों या आशंकाओं को दूर करने के साथ ही टीका निर्माता कंपनियों के सामने खड़ी धन की समस्या का निराकरण भी करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध