दिल्ली सरकार के खिलाफ कांग्रेस! बढ़ते कोरोना केस पर कहा-अभी ‘अनलॉक’ करने का समय नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को कहा कि दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण दर का 25 प्रतिशत होना महामारी के सामुदायिक प्रसार की शुरुआत का संकेत है और अभी शहर को ‘अनलॉक’ करने का सही समय नहीं है। दिल्ली सरकार ने आठ जून से शॉपिंग मॉल, रेस्तराओं तथा राजधानी की उत्तर प्रदेश और हरियाणा से लगती सीमाओं को खोलने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेता सरूरी ने संभागीय आयुक्त से की अपील, कहा- किश्तवाड़ में शराब की नई दुकानें खोलने की नहीं दें अनुमति

उन्होंने केजरीवाल सरकार से पूछा कि दिल्ली में सरकारी अस्पताल कोविड-19 रोगियों को भर्ती करने से इनकार क्यों कर रहे हैं। माकन ने आरोप लगाया कि दिल्ली में 72 प्रतिशत कोविड समर्पित बिस्तर खाली पड़े हैं। दिल्ली में 38 सरकारी अस्पतालों में से 33 अस्पताल कोरोना वायरस के रोगियों का उपचार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार केवल छवि चमकाने में लगी है तथा कोविड-19 से निपटने के लिए कोई योजना नहीं बनाई है और न ही कोई तैयारी की है।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े