प्रियंका गांधी ने की अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग, UP सरकार पर लगाया दमन का आरोप

प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘गांधीजी ने हमें सिखाया कि दमन करने वाले आपको अच्छे काम करने से रोकेंगे। आप सत्य के आग्रह के साथ अपने कर्म पर डटे रहिए।’’
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग करते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि लोगों की सेवा करने के कारण उन्हें जेल में डाला गया है। गौरतलब है कि बस प्रकरण के मामले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लल्लू को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं। प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘गांधीजी ने हमें सिखाया कि दमन करने वाले आपको अच्छे काम करने से रोकेंगे। आप सत्य के आग्रह के साथ अपने कर्म पर डटे रहिए।’’
इसे भी पढ़ें: केशव मौर्य ने कांग्रेस नेता पर ली चुटकी, कहा- हमने नाम रखा है ‘प्रियंका ट्विटर वाड्रा’
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाया, ‘‘उप्र कांग्रेस के अध्यक्ष अजय लल्लू जी को सेवा करने के लिए जेल में डाला गया। सेवा सत्याग्रह के जरिए हम इस दमन का विरोध कर रहे हैं।’’ कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने शनिवार को पार्टी के ‘सेवा सत्याग्रह’ अभियान के तहत सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से लल्लू की रिहाई की मांग की। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘क्या जन सेवा अब पाप है? क्या मज़दूरों के साथ खड़े होना अपराध है? क्या उन्हें घर पहुंचाना गुनाह है? अगर नहीं, तो अजय लल्लू को तानाशाही भाजपा सरकार के द्वारा जेल की सलाख़ों के पीछे क्यों डाला गया है? फ़ौरन रिहा करें।
क्या जन सेवा अब पाप है?
क्या मज़दूरों के साथ खड़े होना अपराध है?
क्या उन्हें घर पहुँचाना गुनाह है?
अगर नही,
तो यू.पी कांग्रेस अध्यक्ष, श्री अजय लल्लू को तानाशाही भाजपा सरकार के द्वारा जेल की सलाख़ों के पीछे क्यों डाला गया है?
फ़ौरन रिहा करें।#यूपी_मांगे_अजय_लल्लू_की_रिहाई pic.twitter.com/b20SUoHBIH— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) June 6, 2020
अन्य न्यूज़














