'कांग्रेस और कम्युनिस्टों ने आतंकवादियों को दी पनाह', Kerala में बोले Amit Shah- हम एकता और विकास करने के लिए प्रतिबद्ध

By अंकित सिंह | Apr 24, 2024

केरल की सभी सीटों पर 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए आज प्रचार का अंतिम दिन है। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह केरल पहुंचे है। उन्होंने अलपुझा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अमित साह ने कहा कि मुझे यहां आप सभी का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। आपका उत्साह बताता है कि आपने हमें जिताने की ठान ली है! उन्होंने कहा कि हमारे उम्मीदवार को आपका प्रत्येक वोट मोदी जी को फिर से भारत का प्रधान मंत्री बनाना सुनिश्चित करेगा। हाल के सभी सर्वेक्षणों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पूरा केरल भाजपा के साथ, नरेंद्र मोदी जी के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

इसे भी पढ़ें: Sachin Pilot को जीत का भरोसा, बोले- केरल में खाता नहीं खोल पाएगी बीजेपी, UDF को मिलेंगी 20 में 20 सीटें

शाह ने कहा कि केरल के सभी मछुआरे और किसान मोदी जी से प्यार करते हैं और उनका समर्थन करते हैं। मोदी जी को वोट देने का मतलब है विकास के लिए वोट करना, समृद्धि के लिए वोट करना और केरल के हर कोने में संस्कृति और विरासत को संरक्षित करने के लिए वोट करना। उनन्होंने दावा किया कि कम्युनिस्ट दुनिया और देश में अस्तित्व खो रहे हैं। देश में अस्तित्व खोती जा रही है कांग्रेस...आने वाला समय सिर्फ भारतीय जनता पार्टी का है! उन्होंने कहा कि हम भारत में एकता और विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आपको विभाजनकारी ताकतों, भ्रष्ट कांग्रेस पार्टी और कम्युनिस्टों से अवगत होना चाहिए... भाजपा को चुनें, शांति और स्थिरता को चुनें।

इसे भी पढ़ें: 'झूठे हैं PM Modi', केरल में बोले खड़गे, यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है

उन्होंने कहा कि यह चुनाव भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का चुनाव है। ये 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का चुनाव है। यह भारत को कृषि, विनिर्माण और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दुनिया में नंबर-1 बनाने का चुनाव है। उन्होंने दावा किया कि केरल में कांग्रेस और कम्युनिस्टों ने आतंकवादियों को पनाह दी है। अल्पसंख्यक वोट-बैंक हासिल करने के उनके स्वार्थी एजेंडे ने उन्हें पीएफआई का समर्थन करने के लिए मजबूर किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को एसडीपीआई का समर्थन प्राप्त है। गौरतलब है कि भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने की चाहत रखने वाली वेलफेयर पार्टी भी कांग्रेस का समर्थन कर रही है। अब, आपको सही विकल्प के साथ जाना याद रखना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Poland के Krakow में अंधाधुंध फायरिंग, 6 लोगों की मौत और 15 अन्य घायल

ISIS Module Case में Mumbai की विशेष अदालत ने डॉक्टर Adnan Ali Sarkar को सुनाई 6 साल की कैद

CEC ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को कर रहे बर्बाद: KC Venugopal

Hyderabad में छात्र की आत्महत्या पर कॉलेज Principal और लेक्चरर गिरफ्तार