'C से शुरू होता है Congress और corruption, खुद पर लगे आरोपों का दें जवाब', CM Bommai का पलटवार

By अंकित सिंह | Feb 15, 2023

कर्नाटक में इस साल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक वार-पलटवार का दौर लगातार जारी है। कांग्रेस कर्नाटक में भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है। वैलेंटाइन डे के दिन कांग्रेस की ओर से ट्विटर पर कैरीकेचर साझा किए गए थे। इनमें भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर निशाना साधा गया था। कांग्रेस ने सीएम बसवराज बोम्मई का एक कैरीकेचर साझा किया था जिसमें उनके हाथ में गिटार और दिल पर 40% लिखा हुआ था। दरअसल, कांग्रेस राज्य के मंत्रियों की ओर से सार्वजनिक कार्यों के लिए 40% कमीशन लेने का आरोप लगाते रही है। एक बार फिर से कांग्रेस की ओर से इसके जरिए भाजपा पर निशाना साधा गया है। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में किसान लड़कों को नहीं मिल रही दुल्हन, 105 किलोमीटर की यात्रा कर 200 कुंवारे लगाएंगे भगवान से गुहार

इससे पहले बसवराज बोम्मई ने कहा था कि कांग्रेस वह पार्टी है जिसने देश में ‘‘अवैध चीजों और भ्रष्टाचार’’ को बढ़ावा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस विधायकों को हाल में तुमकुरु जिले के कुनिगल में मतदाताओं को ‘प्रेशर कुकर’ वितरित करते हुए ‘‘रंगे हाथों’’ पकड़ा गया था और उन पर वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा जुर्माना लगाया गया था। बोम्मई ने कांग्रेस को ‘‘प्रेशर कुकर पार्टी’’ कहा। बोम्मई ने कहा था कि कांग्रेस कितने निचले स्तर पर पहुंच गई है, इसका यह एक उदाहरण है। जिन लोगों ने बयान दिया है, वे अपनी बात का स्पष्टीकरण देंगे। कांग्रेस पार्टी ने खुद घोषणा की है कि वह हर घर की मुखिया गृहणी को 2,000 रुपये और 200 यूनिट मुफ्त बिजली देगी।

प्रमुख खबरें

रुपये में कमजोरी से MCX पर Gold वायदा एक प्रतिशत चढ़ा, सीमित दायरे में कारोबार के आसार

NIT Hamirpur के Media Conclave में बोले प्रो केजी सुरेश, एक्टिविस्ट नहीं फैक्टिविस्ट बनें पत्रकार

1967 के Naxalbari विद्रोह में China की भूमिका पर शांतनु नंदन शर्मा की नई किताब ने उठाए सवाल

Poland में PM Donald Tusk और रक्षा मंत्री पर हमले की आशंका, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क