'कांग्रेस और लेफ्ट एक ही सिक्के के दो पहलू, केरल में कर रहे ड्रामा', राजीव चंद्रशेखर का विपक्ष पर बड़ा वार

By अंकित सिंह | Mar 23, 2024

केरल के तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस और वाम दम पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस और लेफ्ट एक साथ है और केरल में ड्रामा कर रहे हैं। अपने बयान में चंद्रशेखर ने कहा कि लेफ्ट और कांग्रेस का एक साथ आना कोई आश्चर्य की बात नहीं है, वे इंडिया गठबंधन के सहयोगी हैं, वे पूरे देश में चुनावों में सहयोग कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनका एक साथ आना केवल इस सच्चाई को मजबूत करेगा कि वे मूल रूप से एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। वे केरल में जो कर रहे हैं वह सिर्फ एक नाटक है। 

इसे भी पढ़ें: Himachal Pradesh । BJP में शामिल हो सकते है निर्दलीय और कांग्रेस के अयोग्य विधायक, पार्टी की टिकट पर लड़ेगें उपचुनाव

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भी उन्होंने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आक्रोश का नाटक, देश की जनता अच्छी तरह से जानती है, ईडी द्वारा कई नोटिसों के साथ अरविंद केजरीवाल को शालीनता और शिष्टाचार दिया गया था...उन्होंने चुना ईडी के सामने पेश नहीं होना...ईडी के कई समन का जवाब न देने का नतीजा गिरफ्तारी है... उन्होंने पहले समन का जवाब क्यों नहीं दिया? उन्होंने कहा कि हर साल और हर चुनाव के दौरान कांग्रेस और वाम दल अपना आधार और लोकप्रिय समर्थन खो देते हैं क्योंकि लोग अब आधा सच नहीं चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

MRPL प्लांट में जबरदस्त Blast, 4 किमी तक टूटे खिड़कियों के शीशे और 8 जख्मी

180 यात्रियों की जिंदगी…9/11 जैसे हमले का खतरा, चाकू का वार सहकर भी कैसे FlyDubai के भारतीय कैप्टन ने बचाई लोगों की जान

घर पर बनाएं Restaurant Style Soya Tandoori Malai, नोट करें आसान Recipe

डिजिटल रुपया क्या है? यह यूपीआई से कैसे अलग है? इसे बिना इंटरनेट के चलाने के लिए आरबीआई क्या तैयारी कर रही है?