Tarn Taran Bus Accident के घायलों से मिले Bhagwant Mann, मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

By एकता | Nov 15, 2026

पंजाब के तरनतारन में शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में घायल हुए लोगों से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की दो बसों के बीच हुई आमने-सामने की इस टक्कर पर दुख जताते हुए उन्होंने पीड़ितों के लिए आर्थिक मदद और मुफ्त इलाज की घोषणा की है।

मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 1 लाख रुपये की मदद

घायलों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार की तरफ से मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, साथ ही सभी का इलाज पूरी तरह मुफ्त होगा। सीएम मान ने बताया, "कल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की बसों से जुड़ा एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ, जिसमें 11 लोग घायल हुए और चार तीर्थयात्रियों समेत पांच लोगों की जान चली गई। यहां भर्ती सभी 11 मरीजों की हालत स्थिर है।"

इसे भी पढ़ें: Andhra Pradesh में 20 दिनों के अंदर तीसरे चक्रवाती तूफान का अलर्ट, जानिए कब टकराएगा

गलत दिशा से आए बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा

हादसे की वजह बताते हुए मुख्यमंत्री ने इसे एक अचानक हुई दुर्घटना करार दिया और कहा कि इसमें इंतजामों की कोई कमी नहीं थी। भगवंत मान ने कहा, "अब तक 17,000 फेरों में 7 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री बिना किसी परेशानी के यात्रा कर चुके हैं। अचानक एक मोटरसाइकिल सवार हाईवे पर आ गया और उसे बचाने की कोशिश में बस सामने से आ रही दूसरी तीर्थयात्रा बस से टकरा गई। यह एक अचानक हुआ हादसा था, न कि व्यवस्था में कोई चूक।"

इसे भी पढ़ें: Sonam Wangchuk 60 दिनों के लिए नजरबंद, Leh में सभा और जुलूस पर लगा कड़ा प्रतिबंध

प्रशासन ने दी घायलों और मृतकों की जानकारी

वहीं, तरनतारन के उपायुक्त डॉ. निर्मल ओसेप्पचन ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गलत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में दोनों तीर्थयात्री बसें आपस में भिड़ गईं। उन्होंने कहा, "यह बेहद दुखद घटना है और सरकार की तरफ से पूरी मदद दी जाएगी। अब तक 4 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 3 तीर्थयात्री और बाइक पर सवार एक महिला शामिल है। फिलहाल 18 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 6 गंभीर रूप से घायलों को अमृतसर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।" उपायुक्त ने आगे बताया कि दोनों बसें विपरीत दिशा से आ रही थीं और अचानक बीच में आई बाइक पर सवार लोगों को बचाने के लिए ड्राइवर ने बस को दूसरी तरफ मोड़ा, जिससे यह टक्कर हो गई।

प्रमुख खबरें

Haryana की सभी 20 जेलों के लिए Monitoring Board गठित, Supreme Court के आदेश पर फैसला

Winter में गुड़ और तिल खाने से मजबूत होती है Immunity, शरीर को मिलती है नेचुरल गर्मी

एक दशक में 4.14 लाख करोड़ रुपये पहुंचा Government Health Expenditure, जेब खर्च घटा

Sonam Wangchuk 60 दिनों के लिए नजरबंद, Leh में सभा और जुलूस पर लगा कड़ा प्रतिबंध