कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस ने किया लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को जम्मू-कश्मीर में गठबंधन किया है। दोनों पार्टियों के बीच हुए तालमेल के मुताबिक जम्मू और उधमपुर सीट पर कांग्रेस लड़ेगी तो श्रीनगर सीट पर नेशनल कांफ्रेंस लड़ेगी। नेशनल कांफ्रेस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि इन तीन सीटों के अलावा दोनों पार्टियां अनंतनाग और बारामूला में दोस्ताना मुकाबला करेंगी तथा लद्दाख सीट को लेकर बातचीत चल रही है।

अब्दुल्ला ने कहा कि देश को धर्मनिरपेक्ष रखने के मकसद से दोनों पार्टियां साथ आई हैं। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जब देश धर्मनिरपेक्ष और एकजुट रहेगा तभी पाकिस्तान और चीन का मुकाबला कर सकता है।

प्रमुख खबरें

CAPF जवानों के सम्मान और हक के लिए Rahul Gandhi का संकल्प, बोले- खत्म होगी नाइंसाफी

NTET 2026 Apply: AYUSH में Teacher बनने का सुनहरा मौका, NTET 2026 Registration शुरू, जानें Exam Date और प्रक्रिया

भारतीय बाजार में Volkswagen की बड़ी छलांग: 2030 तक 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, इलेक्ट्रिक और CNG पर दांव

US vs Vatican: युद्ध-विरोधी बयान पर Pope को Trump की धमकी, कहा- हमारा पक्ष लो