कांग्रेस और NCP ने आंबेडकर स्मारक के लिए जमीन नहीं दिया: फड़णवीस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2019

नागपुर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कांग्रेस और राकांपा पर सत्ता में रहने के दौरान मुंबई में डॉ. बी आर आंबेडकर का स्मारक बनाने के लिए जमीन मुहैया नहीं कराने का रविवार को आरोप लगाया। भाजपा के ‘अनुसूचित जाति मोर्चा’ के राष्ट्रीय सम्मेलन में फड़णवीस ने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। 

 

फड़णवीस ने आरोप लगाया, ‘‘ इन नेताओं ने अपने पूर्वजों के लिए कई स्मारक बनवाए लेकिन कांग्रेस के नेता भारत के संविधान के जनक (आंबेडकर) के लिए जमीन नहीं दे सके।' उन्होंने आरोप लगाया कि इन नेताओं की आंखें इंदु मिल की जमीन पर टिकी हुई थी। दलित संगठन लंबे समय से निष्क्रिय पड़े इंदु मिल की जमीन पर आंबेडकर का स्मारक बनाने की मांग करते आए हैं। इंदु मिल राष्ट्रीय वस्त्र निगम से जुड़ी थी।

 

यह भी पढ़ें: महागठबंधन भ्रष्टाचार, नकारात्मकता का गठबंधन है: नरेन्द्र मोदी

 

फड़णवीस ने कहा, ‘‘ नरेंद्र मोदी सरकार जब सत्ता में आई तो मैं प्रधानमंत्री मोदी से मिला और उन्हें इस मांग के बारे में बताया।' उन्होंने कहा, ‘‘ और मोदी ने कपड़ा मंत्री को तत्काल बुलाया और कहा कि महाराष्ट्र सरकार को यह जमीन तीन दिनों में मिल जानी चाहिए।' 

 

प्रमुख खबरें

अफगानिस्तान में भारी बारिश के चलते बाढ़ में कम से कम 50 लोगों की मौत

Delhi High Court ने Jackie Shroff के व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा की, संस्थाओं को अभिनेता के नाम, आवाज का उपयोग करने से रोका

Maddock Films के रोमांटिक ड्रामा के लिए Siddharth Malhotra और Kriti Sanon एक साथ आए?

जेल का खेल खेल रहे PM, केजरीवाल बोले- कल सभी नेताओं के साथ BJP मुख्यालय जाऊंगा, जिसे अरेस्ट करना...