महागठबंधन भ्रष्टाचार, नकारात्मकता का गठबंधन है: नरेन्द्र मोदी
मोदी ने कहा, ‘‘विपक्ष का महागठबंधन भ्रष्टाचार, नकारात्मकता और अस्थिरता का गठबंधन है। विपक्ष के पास ‘धनशक्ति’ हैं, और हमारे पास ‘जनशक्ति’ है।
मडगांव (गोवा)। कोलकाता में एक रैली के दौरान विपक्षी एकता के प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि उनका ‘‘महागठबंधन’’ भ्रष्टाचार, नकारात्मकता और अस्थिरता का एक गठबंधन है। मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बूथ-स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष आगामी चुनावों में हार के डर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में छेड़छाड़ जैसे बहाने बना रहा है।
ये महागठबंधन एक अनोखा बंधन है।
— BJP (@BJP4India) January 20, 2019
ये बंधन नामदारों का बंधन है।
ये बंधन भाई-भतीजेवाद का बंधन है।
ये बंधन भ्रष्टाचार और घोटालों का बंधन है।
ये बंधन नकारत्मकता का बंधन है।
ये बंधन अस्थिरता और असमानता का बंधन है : पीएम श्री @narendramodi #MeraBoothSabseMazboot pic.twitter.com/CHLdJdqOnY
कई विपक्षी पार्टियों के नेता शनिवार को कोलकाता में एकत्र हुए थे और उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने और मोदी को सत्ता से बेदखल करने की प्रतिबद्धता जताई थी। विपक्ष के कई नेताओं ने रैली में ईवीएम की जगह मतपत्रों का इस्तेमाल किये जाने की मांग की थी। उन्होंने ईवीएम को ‘‘सभी प्रकार की गड़बड़ियों’’ का कारण बताया था।
यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक ने की मायावती पर अभद्र टिप्पणी, सपा-बसपा ने की कड़ी निंदा
मोदी ने कहा, ‘‘विपक्ष का महागठबंधन भ्रष्टाचार, नकारात्मकता और अस्थिरता का गठबंधन है। विपक्ष के पास ‘धनशक्ति’ हैं, और हमारे पास ‘जनशक्ति’ है। उन्होंने गोवा के बीमार मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और उन्हें ‘‘गोवा का आधुनिक निर्माता’’ बताया।
अन्य न्यूज़