कांग्रेस और राकांपा ने गठबंधन को दिया अंतिम रूप, सपा-पीआरपी और वीबीए को बांटीं सीटें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2019

मुंबई। कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकंपा) ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा), पीपुल्स रिपब्लिकन पार्टी (पीआरपी) और लक्ष्मण माने की अध्यक्षता वाले वंचित बहुजन अगाड़ी (वीबीए) गुट के साथ गठबंधन को अंतिम रूप दिया। गठबंधन का फैसला महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार के आवास पर हुई बैठक में लिया गया। इस मौके पर अन्य नेताओं के साथ राकंपा के अजीत पवार और धनन्जय मुंडे, कांग्रेस के पृथ्वीराज च्वहाण, माणिक राव ठाकरे और बालासाहेब थोराट भी मौजूद रहे। एक कांग्रेस नेता ने कहा कि तीनों छोटी पार्टियों को कम से कम 20 सीटें दी जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: छत्रपति शिवाजी के वंशज और राकांपा सांसद उदयन राजे भोंसले भाजपा में शामिल

उन्होंने कहा, ‘‘ उनकी मांग प्रत्येक को दस सीट देने की थी। हम उन्हें एक साथ 20 सीटें देंगे। कौन सी सीट उन्हें देनी है, इस पर काम कर रहे हैं।’’ उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और राकंपा का पहले ही गठबंधन हो चुका है लेकिन सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना को हराने के लिए वे छोटी-छोटी पार्टियों को भी एक साथ लाने की कोशिश कर रही हैं। कांग्रेस और राकंपा ने 125-125 सीटों पर लड़ने का फैसला किया है। विधानसभा में कुल 288 सीटें हैं।

प्रमुख खबरें

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा