मुस्लिमों को आरक्षण देकर शिवसेना को मुसीबत में डालना चाहते हैं कांग्रेस और NCP: आठवले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 29, 2020

मुंबई। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र में शिक्षा में मुस्लिमों को पांच प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा राकांपा और कांग्रेस का शिवसेना को मुश्किल में डालने का प्रयास है। आठवले ने कहा कि शिवसेना धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को महा विकास आघाडी की सरकार छोड़कर फिर भाजपा के साथ आ जाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में मुसलमानों को शिक्षा और रोजगार में मिलेगा आरक्षण

उन्होंने कहा, “वे उद्धव ठाकरे को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। हम उद्धव जी से अनुरोध करते हैं कि वे बालसाहेब ठाकरे के सपनों को सच करने के लिए भाजपा से फिर हाथ मिला लें।” आठवले ने यह भी कहा कि ठाकरे किसी दिन कांग्रेस और राकांपा से आजिज आकर सरकार से नाता तोड़ लेंगे।

प्रमुख खबरें

Bahraich में भारी बारिश और तूफान से 3 लोगों की गई जान, नदियां उफान पर

UN Tourism ने 1980 में शुरू किया था World Tourism Day, 27 सितंबर की तारीख है बेहद खास

Asian Games में त्रिसा-गायत्री और ध्रुव-तनीषा की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हारी

Maharashtra: सूखा राहत पैकेज को नाकाफी बता Congress ने Latur और Nanded में किया विरोध