कांग्रेस और सपा लगातार पिछड़ों और दलितों को गुमराह करने का काम करती हैं :राजभर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2025

उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने रविवार को कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) लगातार पिछड़ों और दलितों को गुमराह करने का काम करती रही हैं।

राजभर ने कहा, “आजादी के बाद कांग्रेस ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को हरवाया था। तब भी कांग्रेस ने वोट चोरी किया और आज भी वही काम कर रही है।” हाल ही में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) छात्रों को गुंडा कहे जाने वाले बयान पर भी राजभर ने सफाई दी।

मंत्री ने कहा कि उन्होंने कभी इस तरह का कोई बयान नहीं दिया और साथ ही दावा किया कि यह विपक्ष की साजिश है, जो सपा और कांग्रेस मिलकर फैला रही हैं। उन्होंने कहा, “कानून से ऊपर कोई नहीं है, देश में कानून का राज है और जिसने भी कानून तोड़ा है वह जेल गए हैं।”

सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ पर भी राजभर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पूजा पाल ने जो कहा वह बिल्कुल सही कहा औरआरोप लगाया कि सपा हमेशा से महिला, दलित, पिछड़ा और मुस्लिम विरोधी पार्टी रही है।

प्रमुख खबरें

Emraan Hashmi और Himesh Reshammiya की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, इस दिन रिलीज होगी Gunmaaster G9

KVS NVS Tier 2 Result घोषित: टियर-2 परीक्षा के परिणाम और Final Answer Key जारी, ऐसे चेक करें अपना स्कोर

जल्द मम्मी-पापा बनेंगे Maera Misshra और Rajul Yadav, वीडियो शेयर कर दी खुशखबरी

चिदंबरम के बाद केजरीवाल ने भी खुद को बताया दिमागी नक्सली: जो लोग विकसित भारत चाहते हैं...