कांग्रेस ने तीन उम्मीदवार घोषित किए, रामपुर से संजय कपूर लड़ेंगे चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश और गुजरात में तीन लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए जिनमें प्रमुख नाम पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर का है जिन्हें राजनीतिक रूप हाईप्रोफाइल सीट रामपुर से टिकट दिया गया है।

पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक उत्तर प्रदेश के रामपुर से संजय कपूर को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और भाजपा से अभिनेत्री जयाप्रदा चुनाव लड़ रही हैं। इसके अलावा गुजरात के कच्छ से नरेश माहेश्वरी और नवसारी से धर्मेश पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: विजय गोयल बोले, देश में चल रही है भाजपा की लहर

पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों की यह 12वीं सूची जारी की है। इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश एवं कुछ अन्य राज्यों के लिए 11 बार में कुल 258 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें संप्रग सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी