By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2023
कांग्रेस ने शुक्रवार को गोपाल छेत्री को सिक्किम प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया। एक बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छेत्री को पार्टी की सिक्किम इकाई का प्रमुख नियुक्त किया और राज्य में राजनीतिक मामलों की एक समिति भी गठित की।
राजनीतिक मामलों की छह सदस्यीय समिति में राज्य कांग्रेस प्रभारी अजय कुमार, रणजीत मुखर्जी, गोपाल छेत्री, स्नुमित टार्गेइन, कर्मा ताशी भूटिया और कमल लेप्चा शामिल हैं।