कांग्रेस की मांग, संसद का विशेष सत्र बुलाए सरकार, सीजफायर पर ट्रंप की घोषणा का भी दे जवाब

By अंकित सिंह | May 14, 2025

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने बुधवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने के अमेरिका के दावों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को युद्धविराम के लिए मजबूर किया और ब्लैकमेल किया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस पार्टी पूछ रही है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा क्यों की। ऐसा पहली बार हो रहा है। इस पर पीएम मोदी कुछ नहीं बोलते। 

उन्होंने कहा कि हमने यह भी मांग की है कि सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए... दो सर्वदलीय बैठकें हुईं, लेकिन पीएम मोदी उनमें से किसी भी बैठक में मौजूद नहीं थे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकवादी हमले पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए पीएम मोदी को पत्र लिखा है। रमेश ने एक्स पर लिखा, "कुछ दिन पहले, हमें संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति से पाकिस्तान के साथ युद्ध विराम के बारे में पता चला। कल सऊदी अरब में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में, राष्ट्रपति ने खुलासा किया कि उन्होंने प्रतिबंधों और व्यापार समझौतों का लालच देकर भारत को इस युद्ध विराम के लिए मजबूर और ब्लैकमेल किया होगा।" 

इसे भी पढ़ें: Sharad Pawar और Sukhbir Singh Badal जल्द ही NDA में आने वाले हैं! तीसरे कार्यकाल की पहली वर्षगाँठ से पहले बढ़ेगी Modi की सियासी ताकत

सांसद जयराम रमेश ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतिकरण गलत है। हमने कभी भी सुरक्षा के मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं किया। हमें यह जानकारी है कि पीएम मोदी 25 मई को एनडीए के मुख्यमंत्रियों से मिलने जा रहे हैं। कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर के सीएम की क्या गलती है? यह राजनीतिकरण नहीं तो और क्या है? एक तरफ पीएम मोदी गंभीर सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं, सर्वदलीय बैठकों में शामिल नहीं हो रहे हैं और दूसरी तरफ एनडीए के सीएम के साथ बैठकें कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज