कांग्रेस ने पूछा- कोरोना से वास्तविक मौतों और घोषित आंकड़ों में अंतर क्यों

By दिनेश शुक्ल | May 14, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में सार्थक पोर्टल पर दर्ज कोरोना से मौतों की संख्या और सरकार द्वारा घोषित मृतकों के आंकड़ों को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा है कि पूरे प्रदेश में कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़ों के साथ सरकार किस तरह से खिलवाड़ कर रही है, यह तो अब जगजाहिर हो चुका है। लेकिन मध्यप्रदेश में सरकारी रिकॉर्ड में भी यह शर्मनाक हेराफेरी साफ साफ दिखाई पड़ रही है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश की जनता को किया संबोधित, बताई कोरोना प्रबंधन रणनीति

भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो चुकी हैं। शहडोल मेडिकल कॉलेज विगत 4 महीनों से सुर्खियों में है। शहडोल में 59 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट है। भारत के सर्वाधिक इन्फेक्टेड जिलों में शहडोल छठवां है। इसी तरह मुख्यमंत्री के पुराने चुनाव क्षेत्र विदिशा में 48 फीसदी पॉजिटिविटी रेट मध्य प्रदेश को शर्मसार करने वाला है। ग्राउंड रिपोर्ट बताती है कि राजधानी से लगे 35 गांव के बीच में एक अस्पताल है जहां पर एक भी टीका नहीं लगाया गया है। रोज मौतें हो रही हैं और टेंट हाउस की बिछात पर कोविड सेंटर बना दिए गया है। इंजेक्शन लगाने की अनुमति नही है। सरकार द्वारा टीवी चैनलों के माध्यम से ग्राऊंड रिपोर्टिंग प्रायोजित की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Patna SSP पर PK का हमला: सत्ताधारी पार्टी के लिए काम कर रही पुलिस, गुंडागर्दी का आरोप

Jodhpur Agriculture University के VC ने Priyanka Gandhi के बयान को नकारा, IIT Madras Director के अपमान पर जताई चिंता

Viveka Smaraka उद्घाटन पर बोले PM Modi: विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर युवा बढ़ा रहे राष्ट्र का गौरव

Himachal Politics: विपक्ष की आवाज दबाने के लिए Police और Vigilance का इस्तेमाल कर रहे CM Sukhu, बोले Jairam Thakur