BJP पर कांग्रेस का वार, खड़गे बोले- मोदी सरकार लोकतंत्र की बहुत बातें कहती है लेकिन उसके तहत चलती नहीं हैं

By अंकित सिंह | Apr 06, 2023

देश में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण समाप्त हो रहा है लेकिन इस दौरान दोनों सदनों में काम-काज नहीं हो सका है। दोनों सदनों में विभिन्न मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर रहे। इसी कड़ी में कांग्रेस ने भाजपा पर पहलटवार किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सरकार ने इस बजट को चर्चा में नहीं लाने का पूरा प्रयास किया। मोदी सरकार लोकतंत्र की बहुत बातें कहती है लेकिन जो कहती है उसके तहत चलती नहीं हैं। उन्होंने कहा कि 50 लाख करोड़ का बजट केवल 12 मिनट में पास किया गया है। वे हमेशा कहते रहे कि विपक्ष को दिलचस्पी नहीं है लेकिन विघ्न तो सरकार की तरफ से हुआ है। 

 

इसे भी पढ़ें: BJP Foundation Day पर कार्यकर्ताओं से बोले PM मोदी, 2024 में BJP को कोई हरा नहीं सकता लेकिन...


दरअसल, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इससे पहले कहा था कि कांग्रेस और उनके साथियों ने बहुत गलत तरीके से परेशान किया और सदन को चलने नहीं दिया... राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस पार्टी और उसके साथियों ने जो किया है वो देश देख रहा है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस और उनके गिरोह मिलकर कोर्ट में दबाव डालने के लिए सूरत कोर्ट में जाकर जिस तरह जुलूस निकालकर कोर्ट के परिसर में गए, मैं इसका खंडन करना चाहता हूं। मल्लिकार्जुन खरगे ने यह भी कहा कि जब भी हम नोटिस देते थे और उस पर चर्चा की मांग करते थे तब वे हमें बोलने नहीं देते थे। ऐसा पहली बार हुआ है, मैंने 52 सालों में ऐसा कभी नहीं देखा। यहां 2 साल से मैं देख रहा हूं कि खुद सत्तारूढ़ पार्टी के लोग विघ्न डालते हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: विपक्षी सांसदों ने निकाला तिरंगा मार्च, कांग्रेस का सरकार से सवाल- अडानी घोटाले पर चर्चा क्यों नहीं करना चाहती


मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमारा सामूहिक मुद्दा था कि अडानी को इतना महत्व क्यों दिया जा रहा है? उन्होंने सवाल किया कि अडानी की संपत्ति केवल 2.5 साल में 12 लाख करोड़ कैसे हुई? उन्होंने सरकार का पैसा और संपत्ति खरीदी है। क्यों मोदी जी एक ही व्यक्ति को इतनी चीजें दे रहे हैं? उन्होंने कहा कि किन-किन देशों के प्रधानमंत्रियों और उद्योगपतियों से वे(अडानी) मिले? इस पर चर्चा होनी चाहिए। हम JPC की मांग कर रहे हैं। इसमें उन्हें कोई नुकसान नहीं होने वाला था। उनके पास बहुमत है तो ज्यादा लोग आपके रहेंगे। इसके बावजूद वे(भाजपा) JPC से क्यों डर रहे हैं?

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी