Ghulam Nabi के बयान पर कांग्रेस हुई हमलावर, दिग्विजय ने किया ट्वीट तो हरीश रावत बोले- कांग्रेस ने उन्हें आजाद रखा

By अंकित सिंह | Apr 05, 2023

कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। हाल में ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा था। अब कांग्रेस की ओर से गुलाम नबी आजाद पर पलटवार किया जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने जहां ट्वीट कर गुलाम नबी आजाद के बयानों पर पलटवार किया। तो वही उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने ही उन्हें आजाद रखा। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि गुलाम नबी भाईजान आप कांग्रेस को क्या expose और demolish करेंगे, पहले कश्मीर में अपनी पार्टी को तो बचा लीजिए। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka Elections से पहले JDS को लगा बड़ा झटका, पूर्व सांसद एलआर शिवराम गौड़ा भाजपा में शामिल

आजाद ने कहा कि कुछ चीजों में भाजपा को सुधार करना होगा नहीं तो उनका भी कांग्रेस जैसा हाल हो सकता है। विधानसभाओं को तोड़फोड़ करने का सिलसिला बंद करना होगा। इसके साथ ही गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में भी कुछ कमिया रही है। कांग्रेस उन गलतियों को ठीक करगी, ऐसी मेरी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक इतिहास रहा है। संघर्ष के दिनों में वह सबसे आगे रही है। कांग्रेस के ही नेतृत्व में आजादी की लड़ाई लड़ी गई और मुझे इस बात का विश्वास है कि आज की लीडरशिप इसको ध्यान में रखेगी और एक राष्ट्रीय पार्टी का रोल अदा करेगी। उन्होंने कहा कि आज भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है लेकिन सब लोग पूछते हैं यह दूसरी कौन नेशनल पार्टी है?

प्रमुख खबरें

Nikah के लिए अपनाया था इस्लाम, Chahatt Khanna ने धर्म परिवर्तन के Controversy पर तोड़ी चुप्पी

India MEA Briefing: Israel-Lebanon Ceasefire, PoK, Hormuz, Nirav Modi और US-Iran पर भारत ने दिया बड़ा बयान

Delhi Weather Update: तपती गर्मी से मिली राहत, तेज हवाओं संग बारिश, IMD ने जारी किया Yellow Alert

DU Recruitment: दिल्ली यूनिवर्सिटी के Dyal Singh College में निकली बंपर भर्तियां, 12वीं पास को भी मौका