गोवा विधानसभा चुनाव: दल बदल से जूझती कांग्रेस ने प्रत्याशियों को पार्टी के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2022

पणजी। गोवा में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में भाजपा शासित राज्य में गत पांच साल में दलबदल से परेशान कांग्रेस ने पार्टी उम्मीदवारों को ईश्वर के सामने शपथ दिलाई है कि वे निर्वाचित होने के बाद पाला नहीं बदलेंगे। कांग्रेस शनिवार को अपने सभी 34 उम्मीदवारों को बस के जरिये मंदिर, गिरिजाघर और दरगाह ले गई और उन्हें ‘‘दल बदल के खिलाफ’’ शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव से अबतक पार्टी के टिकट पर निर्वाचित अधिकतर विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: ओडिशा में कोविड-19 के 8,520 और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 113 नये मामले सामने आए

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी.चिदंबरम जिन्हें पार्टी ने गोवा का चुनाव पर्यवेक्षक बनाया है भी उम्मीदवारों के साथ इन धार्मिक स्थलों पर गए। हालांकि, कांग्रेस राज्य में पहली पार्टी नहीं है जो इस तरह का कार्य कर रही है। पिछले साल गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) अपने तीन विधायकों और पदाधिकारियों को मापुसा स्थित देव बोदगेश्वर मंदिर ले गई थी और उन्हें2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन नहीं करने की शपथ दिलाई थी।

प्रमुख खबरें

Mastercard ने Pine Labs में अपनी पूरी 4.31 फीसदी हिस्सेदारी 933 करोड़ रुपये में बेची

Gujarat के Tapi में Torrent Group बनाएगा 800 Bed Hospital, 910 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य परियोजना शुरू

Odisha के ढेंकानाल में पर्यटक जोड़े से बदसलूकी और मारपीट, 3 लोग हिरासत में

Kalkaji Mandir के पास नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी अरेस्ट