उत्तर प्रदेश के गांव में जंगली सूअरों को पकड़ने के आरोप में तीन किसानों पर जुर्माना

wild boars

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के शेरपुर गांव में जंगली सूअरों को पकड़ने के आरोप में वन विभाग ने तीन किसानों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के शेरपुर गांव में जंगली सूअरों को पकड़ने के आरोप में वन विभाग ने तीन किसानों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। वन अधिकारी कुलदीप सिंह ने कहा कि शनिवार को खेतों से जंगली सूअरों को अवैध रूप से पकड़ने के आरोप में किसानों पर यह जुर्माना लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें: सांसद अर्जुन सिंह पर पत्थर फेंके गए, कोलकाता के पास भाजपा और टीएमसी समर्थकों में झड़प

हालांकि, भारतीय किसान यूनियन के नेता मांगेराम त्यागी ने जुर्माना लगाये जाने का विरोध किया और तर्क दिया कि जंगली सूअरों से किसानों की फसल को होने वाले नुकसान के मद्देनजर उन्हें (जंगली सूअरों को) पकड़ना जरूरी था। उन्होंने वन विभाग से किसानों का ‘‘उत्पीड़न’’ करना बंद करने को कहा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़