पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पद की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस बीजेपी हुई आमने - सामने

By सुयश भट्ट | Sep 03, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग आयोग की नीति पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने नवनियुक्त गौरीशंकर बिसेन की नियुक्ति को असंवैधानिक बताया है। कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ सरकार में ही ओबीसी आयोग का गठन किया गया था। मुख्यमंत्री रहते कमलनाथ ने जेपी धनोपियो को अध्यक्ष बनाया था। और हाईकोर्ट से जेपी धनोपिया को स्टे मिला हुआ है।

आपको बता दें कि कि के के मिश्रा ने कहा कि वर्तमान मे जेपी धनोपिया ही पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष है। एक अध्यक्ष के रहते दूसरा अध्यक्ष नियुक्त करना असंवैधानिक है। सरकार का फैसला कोर्ट की अवमानना है।

इसे भी पढ़ें:बिलजी विभाग के शटडाउन के चलते भोपाल में रहेगी पानी की कटौती, यह रहेंगे इलाके 

वहीं इस बयान के बाद बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि धनोपिया अध्यक्ष होते तो अध्यक्ष का काम कर रहे होते। बीजेपी प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने अल्पमत में नियुक्ति की थी। धनोपिया अब आयोग के अध्यक्ष नहीं थे। वह कांग्रेस के प्रवक्ता के नाते काम कर रहे हैं। और इसी कारण अब आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन को बनाया गया है।

प्रमुख खबरें

खुदा की नमाज के दौरान मस्जिद में लोगों के उड़े चिथड़े... आत्मघाती धमाका, 21 लोगों की मौत, खून और चीखों से थर्राया कोहाट

DUSU Election Result: 2000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बीच वोटों की गिनती शुरू

नीतीश कुमार ने खुद छोड़ा CM पद, लालू भी बने थे BJP के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी का तेजस्वी पर करारा पलटवार!

Bigg Boss 20 Shocking Eviction | सलमान खान के अल्टीमेटम के बाद घर से बेघर हुआ यह बड़ा नाम! तन्मय सिंह और आसिफ खान बाल-बाल बचे