UCC को लेकर एक्शन में आई कांग्रेस, सोनिया गांधी के आवास पर आज होगी पार्टी की बड़ी बैठक

By अंकित सिंह | Jul 01, 2023

समान नागरिक संहिता पर 3 जुलाई को संसदीय स्थायी समिति की चर्चा से पहले आज कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक होगी। यह बैठक नई दिल्ली में 10, जनपथ स्थित पूर्व कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के आवास पर होगी। माना जा रहा है कि सरकार संसद के मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता लागू करने पर विधेयक पेश कर सकती है। विधेयक को संसदीय स्थायी समिति को भेजा जा सकता है जो समान नागरिक संहिता पर विभिन्न हितधारकों के विचार सुनेगी। 

इसे भी पढ़ें: Uttarakhand: UCC ड्राफ्ट तैयार होने पर CM Dhami ने प्रदेशवासियों दी बधाई, कहा- जल्द होगा लागू

मोदी के बयान के बाद चर्चा

मंगलवार को, पीएम मोदी ने सभी समुदायों के लोगों के लिए समान कानूनों की जोरदार वकालत की और दावा किया कि संवेदनशील मुद्दे पर मुसलमानों को उकसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां तक ​​कि सुप्रीम कोर्ट ने भी यूसीसी की वकालत की है, लेकिन वोट बैंक की राजनीति करने वाले इसका विरोध कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा और पूछा कि देश में दो प्रणालियां कैसे हो सकती हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने बुधवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वकालत की आलोचना करते हुए कहा कि एक परिवार और एक राष्ट्र के बीच तुलना उचित नहीं है और इसे किसी पर थोपा नहीं जा सकता।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !