चुनाव में ‘कांग्रेस वाली दिल्ली’ के नारे के साथ प्रचार में उतरी कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘कांग्रेस वाली दिल्ली’ के नारे के साथ प्रचार में उतरी है और शुक्रवार को उसने एक विशेष वीडियो भी जारी किया। पार्टी की ओर से जारी ‘कांग्रेस वाली दिल्ली’वीडियो में शीला दीक्षित के 15 वर्षों के कार्यकाल का उल्लेख किया गया है।

कांग्रेस की चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आजाद ने कहा, ‘‘हम कांग्रेस वाली दिल्ली, खुशहाल दिल्ली’ की बात कर रहे हैं। हम लोगों को बता रहे हैं कि 15 साल में क्या हुआ और केजरीवाल सरकार ने क्या किया।’’उन्होंने कहा, ‘‘केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में विकास कार्यों को रोक दिया। कांग्रेस ने दिल्ली का विकास किया और आगे भी करेगी।’’दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि मौका मिलने पर दिल्ली में विकास कार्यों को फिर से तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई