कांग्रेस जिस मर्ज़ी मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहे वो लड़ सकती है, हम केंद्र व प्रदेश की उपलब्धियों पर चुनाव लड़ेंगे : जयराम , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप दिल्ली रवाना

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 04, 2021

धर्मशाला।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव समिति की बैठक अच्छी रही और कई विषयों को लेकर सभी ने चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने विधायक विक्रमादित्य सिंह की बयानबाजी के शिक्षकों का अपमान बताया , कर्ण नंदा बोले माफी मांगे

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस मर्ज़ी मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहे वो लड़ सकती है पर हम केंद्र सरकार में सशक्त नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों एव हिमाचल में सरकार की उपलाधियो पर चुनाव लड़ेंगे। भाजपा इन चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है और सभी उपचुनावों में हम जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा की पूरे देश में कांग्रेस की हालत पंजाब जैसी है। कांग्रेस पार्टी के पास न तो नेता है और ना ही कोई नीति।

 

इसे भी पढ़ें: अमीर-गरीब की खाई को दूर कर रही है मोदी सरकार : अनुराग सिंह ठाकुर, केंद्रीय मंत्री ने नादौन विधानसभा क्षेत्र की तीन सडक़ों का किया लोकार्पण

 

इससे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में बैठक में हिमाचल के शीर्ष नेताओं ने उम्मीदवारों को तय करने को लेकर अपनी-अपनी राय रखी। फीडबैक के बाद बैठक में उम्मीदवारों का पैनल बनाने का फैसला हुआ। सूत्रों की मानें तो बैठक में मंडी सीट से एक ब्राह्मण उम्मीदवार पर भी चर्चा हुई। कहा गया कि मौजूदा विधायक के अलावा किसी और को भी चुनावी मैदान में उतारा जाए। परिवारवाद और गुटबाजी पर भी मंथन हुआ। 

इसे भी पढ़ें: विक्रमादित्य सिंह की ओर से कर्मचारियों व अधिकारियों को लेकर दिये गये बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई

 

भाजपा की चुनाव समिति  की बैठक के बाद सभी भाजपा नेता धर्मशाला से निकल गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी के लिए, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप दिल्ली, प्रभारी अविनाश राय खन्ना एव सह प्रभारी संजय टंडन अपने अपने क्षेत्र की ओर रवाना हुए।

 

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने  बताया की आने वाले उपचुनावों में भाजपा चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी, उन्होंने बताया कि यह चुनाव विकास पर लड़ा जाएगा । मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में चौतरफा विकास किया है और कोविड संकटकाल में भी हिमाचल में विकास को रुकने नहीं दिया।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास सरकार के खिलाफ कोई भी मुद्दा नहीं है और कांग्रेस पार्टी दिशाहीन एवं नेतृत्वहीन है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी