कांग्रेस एक व्यक्ति, एक पद के फॉर्मूले को कर सकती है लागू, चिंतन शिविर में होगा अंतिम फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के चिंतन शिविर से पहले पार्टी केसंगठनात्मक मामलों से संबंधित कार्य समूह ने सुझाव दिया है कि अधिकतम पांच साल के कार्यकाल के बाद अखिल भारतीय और राज्य इकाइयों के पदाधिकारियों को आराम दिया जाना चाहिये। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मुकुल वासनिक की अध्यक्षता वाले कार्यकारी समूह ने एक व्यक्ति, एक पद के फार्मूले को अपनाने सहित संगठन में बदलाव के लिए कई सिफारिशें की हैं। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने सोमवार को अपनी बैठक में सिफारिशों पर चर्चा की। इन सिफारिशों पर पार्टी के नेता 13 से 15 मई तक राजस्थान के उदयपुर में होने वाले चिंतन शिविर में विचार करेंगे और अंतिम फैसला लेंगे। 

इसे भी पढ़ें: पचमढ़ी-शिमला के अधिवेशन से खींची गई UPA 1 की रूप-रेखा, जयपुर में राहुल का सत्ता जहर है वाला बयान, ऐसा रहा है 'चिंतन शिविर' का इतिहास 

समिति ने सुझाव दिया है कि फसलों का एमएसपी स्वामीनाथन समिति के सी-2 फॉर्मूले के अनुसार तय किया जाए। समिति ने यह भी कहा कि फसल बीमा योजना किसानों के लिए पर्याप्त नहीं है। समिति ने किसानों के साथ परामर्श के बाद आयात शुल्क तय करने का आह्वान किया है। पार्टी ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, महिलाओं एवं अल्पसंख्यकों के कल्याण, युवा मामलों, कृषि, संगठनात्मक मामलों, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा करने व सिफारिशें देने के लिए छह अलग-अलग समूहों का गठन किया है।

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन