कांग्रेस पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए ले सकती है प्रशांत किशोर की सेवाएं, चन्नी ने दिया संकेत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2021

चंडीगढ़| पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने संकेत दिया है कि अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रचार अभियान की तैयारी करने में चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सेवाएं ली जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: चन्नी लोगों को मूर्ख बनाने का प्रयास कर रहे: सुखबीर बादल

पार्टी की बैठक के एक छोटे से वीडियो में चन्नी को यह कहते सुना जा सकता है कि ‘हरीश चौधरी भी प्रशांत किशोर की सेवाएं लेने की सलाह दे रहे हैं।’ चन्नी को अपनी सरकार द्वारा बिजली दरें कम करने के हालिया फैसले और इस पर लोगों की कैसी सकारात्मक प्रतिक्रिया रही, इस बारे में भी चर्चा करते भी वीडियो में देखा गया।

चन्नी ने कहा कि लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा, आप सभी के सुझावों के अनुसार, बिजली की दरें कम की गईं। हमारे पास अभी भी कुछ महीने हैं (चुनावों के मद्देनजर आचार संहिता लागू होने से पहले) और आप जो भी सुझाव देंगे उस पर अमल किये जाने को मैं सुनिश्चित करूंगा।

इस साल की शुरुआत में, किशोर ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के प्रमुख सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया था। किशोर फिलहाल आगामी गोवा विधानसभा चुनावों के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वास्ते लॉबिंग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: सिद्धू, चन्नी ने पंजाब कांग्रेस की बैठक में एकजुटता दिखाई

इससे पहले, किशोर ने 2017 के विधानसभा चुनावों में अमरिंदर सिंह के प्रचार अभियान की जिम्मेदारी संभाली थी। पंजाब में 2017 के चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई थी।

प्रमुख खबरें

SIA Investigation: वंधामा नरसंहार के 23 कश्मीरी पंडितों को इंसाफ दिलाने के लिए एक्टिव हुई सुरक्षा एजेंसियां

Chandrababu Naidu ने 1107 किमी Kharagpur-Amaravati हाईवे मंजूरी पर जताया आभार

Ayodhya में Sawan में मछली दावत पर बवाल, कांग्रेस नेता ने दिया संवैधानिक अधिकार का हवाला

भारत बनेगा Global Market का सरताज, 2036 तक Affluent Consumers की रेस में जीतेगा