मध्य प्रदेश की ब्यावरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

By दिनेश शुक्ल | Oct 08, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उप चुनाव के लिए गुरूवार कांग्रेस ने अपने आखरी प्रत्याशी की भी घोषणा कर दी। ब्यावरा से पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी चुनाव लड़ेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार देर शाम उनके नाम की घोषणा कर दी। बताया जा रहा है कि ब्यावरा सीट के लिए प्रत्याशी चुनने का दायित्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को सौंपा था। उन्होंने दांगी का नाम प्रस्तावित किया, जिस पर सहमति बनी और प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक ने उनका नाम घोषित कर दिया। 

वही प्रदेश की 28 में से 25 विधानसभा सीटें कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायकों की वजह से खाली हुई तो वही 03 विधानसभा सीटें विधायकों के निधन से खाली हुई है। जिसें जौरा, आगर और ब्यावरा विधानसभा सीटों के विधायकों की असामयिक निधन से यह सीटें खाली हुई है। अब उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार नारायण सिंह पवार और कांग्रेस उम्मीदवार रामचंद्र दांगी के बीच सीधा मुकाबला होगा। प्रदेश की सभी 28 विधानसभा सीटों पर 03 नवम्बर को मतदान होगा जिसके नतीजे 10 नवम्बर को घोषित किए जाएगें।  

प्रमुख खबरें

Nirmala Sitharaman: राज्यों को Tax Devolution की दूसरी किस्त, मिले ₹1.09 लाख करोड़

BJP से 2019 के बाद बातचीत हमेशा के लिए बंद हो गई, बोले Uddhav Thackeray

Maharashtra: वाल्मीक कराड के बेटे Sushil Karad पर महिला के घर में घुसकर मारपीट का केस

Manoj Sinha बोले, Jammu Kashmir में Article 370 हटने के बाद 780 से अधिक आतंकी ढेर