मंडी लोकसभा उप चुनाव के लिये आठ अक्तूबर को कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह करेंगी नामांकन

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 06, 2021

शिमला। मंडी संसदीय चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस किट मिलने के बाद आज पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह  पहली बार शिमला में अपने आवास पर बेटे विक्रमादित्य सिंह के साथ मीडिया के सामने आईं। व बताया कि दो दिन बाद कांग्रेस पार्टी मंडी से अपना चुनाव प्रचार शुरू करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भले ही उनके और कांग्रेस परिवार के बीच नहीं है लेकिन उनका आशीर्वाद और उनके प्रदेश में किए विकास कार्य हमारे सामने हैं।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित प्रसिद्ध छिन्नमस्तिका धाम चितपुर्णी ,यहां पिंडी रूप में मंदिर में माता विराजमान हैं

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी में भी जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए। इस चुनाव से बड़ा संदेश जाएगा। प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कोई चुनौती नहीं हैं। प्रधानमंत्री ने रोजगार देने का वादा किया था, दो चुनाव इसी पर लड़े लेकिन वादा नहीं पूरा किया। करुणामूलक नौकरियां, बेरोजगारी, महंगाई और सेब के गिरते दामों को चुनाव में मुद्दा बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के विकास कार्यों के बलबूते भाजपा सरकार का सामना किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: अश्विन नवरात्र मेला 07 अक्तूबर से 16 अक्तूबर तक दस दिन चलेगा -- ऐसा मंदिर जहां प्रतिमा की पूजा नहीं होती

विक्रमादित्य सिंह की फेसबुक पोस्ट पर प्रतिभा सिंह बोलीं कि यह जन भावना है। सुखराम परिवार पर कहा कि उनका साथ मिलेगा, ऐसी उम्मीद है। ये लड़ाई मुद्दों की लड़ाई है, कुछ लोग सीएम और क्षेत्र की लड़ाई बना रहे हैं।

विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने अपना पूरा जीवन जनता की सेवा में लगाया, उनके नाम पर, उनके किए कार्यों पर वोट मांगना हमारा अधिकार, उन्होंने काम किया है, उनके किए हुए कार्यों के बल पर और नए विजन के साथ चुनाव में जाएंगे। महंगाई और बेरोजगारी मुख्य मुद्दा हैं। मोदी पर निशाना साधते हुए कहा किसानों और बागवानों की आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किया डाॅ. रचना गुप्ता की पुस्तक ‘देवधराः हिमाचल प्रदेश’ का विमोचन

मंडी संसदीय चुनाव क्षेत्र से पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह को पार्टी ने मैदान में उतारा है। प्रतिभा सिंह दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं। मंडी संसदीय चुनाव क्षेत्र जहां राम स्वरूप शर्मा के निधन के बाद उपचुनाव होने जा रहे हैं

पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह के नाम पर मुहर लग जाने के बाद अब भाजपा के लिए चुनाव की राह आसान नहीं होगी। प्रतिभा सिंह पूर्व सीएम स्व. वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं। और वीरभद्र सिंह का हालही में देहांत भी हुआ है। ऐसे में वीरभद्र सिंह परिवार के प्रति लोगों में गहरी सहानूभूति है। यही कारण है कि भाजपा के लिए अब यह उपचुनाव कड़ी टक्कर देने वाला होने वाला है। अब भाजपा को प्रतिभा सिंह के मुकाबले अपना दमदार प्रत्याशी उतारना होगा

प्रमुख खबरें

Tata Motors का Vision 2031: 12 लाख Vehicle Sales, 6 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य तय

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस

Iran के Nuclear Program पर लगेगी लगाम? US संग डील के बाद IAEA करेगा यूरेनियम भंडार की जांच

Bihar AI Policy से Migration नहीं, Innovation Hub बनेगा राज्य, मंत्री नीतीश मिश्रा का बयान