उपवास रखकर भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में मनाया विरोध दिवस

By दिनेश शुक्ल | Dec 19, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, रसोई गैस सिलेण्डर, पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने समूचे मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ उपवास, धरना-प्रदर्शन कर विरोध प्रदर्शित किया। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर शनिवार को प्रदेश भर के जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से उपवास, धरना-प्रदर्शन कर भाजपा सरकार की दमनकारी, जनविरोधी नीतियों, रसोई गैस सिलेण्डर, पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए विरोध प्रकट किया। 

इसे भी पढ़ें: पत्थरों से कुचलकर दलित की हत्या, पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जल्द खुलासे की कही बात

कांग्रेस संगठन प्रभारी ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली के चारों और व अन्य प्रांतों में किसान आंदोलन करते हुए काला बिल वापस लेने की मांग कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार किसानों के शोषण एवं पूंजीपतियों के पोषण से संबंधित तीनों विधेयक वापस लेना नहीं चाहती है। बीते एक महीने में घरेलू गैस सिलेण्डर में 100 रूपये की बढोत्तरी तथा लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि से इस बढ़ती महंगाई में आम नागरिकों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। रोजमर्रा की वस्तुओं में बढोत्तरी, प्रदेश के लाखों किसानों की मांगों पर की जा रही अनसुनी और उनके द्वारा अपनी मांगों को लेकर किये गये आंदोलन तथा केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा कृषि को लेकर बनाये गये तीन काले कानूनों के खिलाफ कांग्रेस पूरे प्रदेश में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की नितियों के खिलाफ ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत में इस बार लंबा चलेगा ठंड का दौर

विरोध प्रदर्शन में जिला मुख्यालयों पर क्षेत्र के विधायकों, पूर्व विधायकों, कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों, जिलों में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों, जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों, मोर्चा संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। वहीं इस दौरान राजधानी भोपाल में आयोजित धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, अरूण यादव, सुरेश पचैरी, सज्जनसिंह वर्मा, जीतू पटवारी, पी.सी. शर्मा, कैलाश मिश्रा सहित अन्य कांग्रेस नेता शामिल हुए।  

प्रमुख खबरें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक

Cockroach Janta Party के पुराने प्रदर्शन में नियमों का उल्लंघन, Delhi Police ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई

लाहौर में Gurdwara Janam Asthan Guru Ramdas Ji का होगा विस्तार, 13 मरला जमीन परिसर में जुड़ेगी