मध्य प्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत में इस बार लंबा चलेगा ठंड का दौर

 cold spell will continue
दिनेश शुक्ल । Dec 19 2020 8:34AM

वही राजधानी भोपाल में मौसम साफ होने के साथ ही ठंड ने जोर पकड़ लिया है। सुबह से तेज धूप निकल रही है, लेकिन ठंडी हवा चलने से धूप कमजोर लग रही है। दिन के समय भी लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। भोपाल में शुक्रवार को अधिकतम 21.4 और न्यूनतम 10.6 रहा।

भोपाल। मध्य प्रदेश में ठंड पूरे शबाब पर है। जहाँ प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चल रही है तो वही राजधानी भोपाल में रात के साथ दिन में तेज सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो इस साल मध्य प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का दौर थोड़ा लंबा चल सकता है। ला-निना प्रभाव के चलते इस बार फरवरी तक लोगों को कंपकंपाती ठंड का सामना करना पड़ सकता है।  

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ ने मंहगाई को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना, आज कांग्रेस का किसान आंदोलन के समर्थन में विरोध दिवस

वही राजधानी भोपाल में मौसम साफ होने के साथ ही ठंड ने जोर पकड़ लिया है। सुबह से तेज धूप निकल रही है, लेकिन ठंडी हवा चलने से धूप कमजोर लग रही है। दिन के समय भी लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। भोपाल में शुक्रवार को अधिकतम 21.4 और न्यूनतम 10.6 रहा। वहीं राज्य के सिंगरौली, सतना, उमरिया, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, गुना, अशोकनगर और ग्वालियर जिलों में सुबह हल्के सा मध्यम कोहरा छाया रहा।

इसे भी पढ़ें: युवती को खेत पर अकेला पाकर की छेड़छाड़, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि इस साल अक्टूबर माह में ही प्रशांत महासागर में ला-निना प्रभाव दिखने लगा था। इसके चलते नवंबर में कई पश्चिमी विक्षोभ आए, इसके असर से उत्तर भारत में जल्दी बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मध्य प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में तापमान में गिरावट आयी और अब ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। अनुमान है कि ला-निना प्रभाव के मजबूत होने के चलते फरवरी 2021 तक ठंड का प्रभाव बना रहेगा। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़