Congress ने दी चुनौती, कहा- PM Modi ऐलान करें कि भाजपा परिवार द्वारा संचालित पार्टी के साथ नहीं करेगी गठबंधन

By अंकित सिंह | Jul 08, 2023

कांग्रेस ने शनिवार को वंशवाद की राजनीति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार हमलों का जवाब देते हुए उन्हें यह घोषणा करने की चुनौती दी कि भाजपा किसी भी ऐसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी जिसे वह "परिवार द्वारा संचालित" मानती है। कांग्रेस के मीडिया और प्रचार सेल के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री को राजनीति में परिवारों और वंशवाद के बारे में बात करना बंद कर देना चाहिए, उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक परिवारों के लोगों से भरी हुई है। प्रधानमंत्री अगले लोकसभा चुनाव से पहले सामने आएं और घोषणा करें कि भाजपा किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी, जो उनके अनुसार एक परिवार संचालित पार्टी है।

इसे भी पढ़ें: Telangana में बोले PM Modi, नया भारत उर्जा से भरा हुआ है, 21वीं सदी के तीसरे दशक में हमारे पास स्वर्णिम काल आया है

मोदी ने किया था हमला

नरेन्द्र मोदी ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और कांग्रेस को तेलंगाना के लिए ‘घातक’ करार देते हुए शनिवार को भ्रष्टाचार व परिवारवाद के मुद्दों पर विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला और दावा किया कि इस दक्षिणी राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबका पत्ता साफ करने जा रही है। उन्होंने कहा कि परिवारवादी कांग्रेस का भ्रष्टाचार पूरे देश ने देखा है। परिवारवादी BRS का भ्रष्टाचार पूरा तेलंगाना देख रहा है। कांग्रेस हो या BRS, दोनों ही तेलंगाना के लोगों के लिए घातक हैं। इन दोनों से ही तेलंगाना के लोगों को बच कर रहना है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय