भारत को बांटने वाली प्रधानमंत्री की विचारधारा के खिलाफ लड़ती रहेगी कांग्रेस : राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2021

श्रीनगर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में विपक्ष को किसानों, पेगासस जासूसी विवाद और भ्रष्टाचार से संबंधित गंभीर मुद्दों को उठाने की अनुमति नहीं देने के लिए केंद्र पर निशाना साधा और कहा कि उनकी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारत को विभाजित करने वाली विचारधारा के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी। जम्मू-कश्मीर कांग्रेस कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन करने के लिएयहां आए गांधी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियां भारत को विभाजित कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: उज्‍ज्‍वला योजना का नारी गरिमा को सम्मान देने में महत्वपूर्ण योगदान: योगी आदित्यनाथ

उन्होंने कहा, ‘‘हमें संसद में कृषि कानूनों, पेगासस (जासूसी विवाद), भ्रष्टाचार, राफेल (सौदा) और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बोलने की अनुमति नहीं दी गयी।’’ गांधी ने कहा कि यह ‘‘हमला’’ न केवल जम्मू कश्मीर पर बल्कि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल पर भी हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘यह भारत के विचार पर हमला है। शेष भारत में जहां प्रत्यक्ष हमला हुआ है, जम्मू कश्मीर में यह अप्रत्यक्ष है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति या बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह नफरत और भय के खिलाफ है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं नफरत और डर के खिलाफ लड़ता हूं। कांग्रेस और अन्य दलों के बीच अंतर यह है कि हम किसी से नफरत नहीं करते हैं और हम हिंसा में विश्वास नहीं करते हैं। कांग्रेस शांति और प्रेम की समर्थक है।

प्रमुख खबरें

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !