कांग्रेस ने केरल के स्वास्थ्य मंत्री को कुवैत जाने की अनुमति न देने पर केंद्र की आलोचना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2024

कोच्चि। केरल में विपक्षी कांग्रेस ने खाड़ी देश में आग की दुखद घटना से प्रभावित मलयाली लोगों के लिए राहत प्रयासों में समन्वय करने के वास्ते राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज को कुवैत जाने की अनुमति देने से इनकार करने के केंद्र के फैसले की शुक्रवार को आलोचना की। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी. डी. सतीशन ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य की स्वास्थ्य मंत्री को कुवैत जाने की अनुमति नहीं दी गई। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के लातूर में दर्जी के बेटे ने 24 की उम्र में चार प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण की

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी कुवैत के मंगाफ क्षेत्र में सात मंजिला इमारत के रसोईघर में भीषण आग लगने से 49 विदेशी मजदूरों की मौत हुई थी और 50 अन्य घायल हुए थे। इनमें से 42 भारतीय थे और शेष पाकिस्तान, फिलिपीन, मिस्र और नेपाल के नागरिक थे। उन्होंने बताया कि इमारत में 195 प्रवासी मजदूर रहते थे। अधिकारियों ने बताया कि आग की घटना में मारे गए 31 भारतीयों में से केरल के 23, तमिलनाडु के सात और कर्नाटक का एक व्यक्ति शामिल है।

प्रमुख खबरें

Mahindra Racing ने London E-Prix में हासिल किया तीसरा स्थान, की रिकॉर्ड की बराबरी

Ashwini Vaishnaw ने Railway स्टेशनों पर सुरक्षित पेयजल तुरंत सुनिश्चित करने के दिए आदेश

Israel में भारतीय समुदाय ने धूमधाम से मनाया Independence Day, राजदूत जे.पी. सिंह भी हुए शामिल

Durand Cup के सेमीफाइनल में पहुंची SC Delhi, 19 अगस्त को East Bengal FC से होगी भिड़ंत