ऑलमाइटी संस्था के साथ जिस तरह का वर्ताव किया गया वह दुर्भाग्यपूर्ण है - कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 06, 2021

शिमला  निष्काम भाव से समाज के लिए समर्पित संस्थाओं का प्रदेश में बड़ा योगदान है ऐसी संस्थाएं मानवता की सेवा में प्रेरणादायक कार्य कर रही हैं।सरकार को ऐसी संस्थाओं को राजनीतिक भेदभाव से ऊपर उठ कर सहयोग देना चाहिए।लेकिन भाजपा सरकार इन संस्थाओं के साथ भी राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्य कर रही है।

इसे भी पढ़ें: अविनाश राय खन्ना व कृष्ण कपूर ने किया पैरालंपिक 2020 के खिलाड़ियों का स्वागत , कहा खिलाडियों के मनोबल बढ़ाने में समाज का योगदान महत्वपूर्ण

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि निस्वार्थ, मुफ्त सेवा कर रही इस संस्था को हटा कर अस्पताल प्रशासन क्या सुविधा देना चाहता है यह स्पष्ट करे।क्या इस सुविधा की जगह सरकारी ठेके पर ठेकेदार के माध्यम से कोई खेल तो नहीं खेला जा रहा है।जिस तरह से यह संस्था मुफ्त भोजन व्यवस्था की सुविधा दे रही थी क्या ऐसी ही व्यवस्था अस्पताल प्रशासन अपनी ओर से जारी रखेगा।सरकार इस बारे स्थिति स्पष्ट करे।

इसे भी पढ़ें: आईजीएमसी अस्पताल में लंगर सेवा बंद कराने के विरोध में शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह रिज मैदान पर धरने पर बेठे

दीपक शर्मा ने कहा कि हमीरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में एक स्वयमसेवी संस्था पिछले दो दशक से अनुकरणीय उदाहरण पेश कर रही है।मरीजों और उनके तीमारदारों को तीन समय का भोजन और चायपान मुफ्त में दिया जाता है।प्रदेश के अन्य स्थानों पर ऐसा उदाहरण देखने को नहीं मिलता है।ऐसी संस्थाओं को हतोत्साहित करने के लिए मेडिकल माफिया हमेशा से तत्तपर रहता है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि ऐसी संस्थाओं को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए लेकिन सरकार जिस तरह से इन संस्थाओं के साथ राजनीति कर रही है वह दुर्भाग्यपूर्ण एवम शर्मनाक है।उन्होंने कहा कि इससे निस्वार्थ सेवा में लगे लोगों को जहां निराशा होती है वहीं समाज के लिए नकारात्मक सन्देश जाता है।उन्होंने सरकार के इस व्यवहार की कड़ी निंदा की।

प्रमुख खबरें

Kerala: पट्टिका पर नहीं लिखवाया नाम, Congress MLA ने पूर्व LDF विधायक से कराया पुल का उद्घाटन

PM Modi ने Rozgar Mela में बांटे 51,000 Appointment Letters, कहा- Viksit Bharat ही मुख्य लक्ष्य

Kazipet में संदिग्ध Car से 1.38 करोड़ के पुराने 500-1000 नोट जब्त, 8 आरोपी पकड़े गए

नंदीग्राम उपचुनाव में Milan Pradhan नहीं लेंगे नाम वापस, Congress बनाएगी राष्ट्रीय मुद्दा