Haryana Elections Results । चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया की कांग्रेस ने की आलोचना, पत्र भेजा

By एकता | Nov 01, 2024

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनावों में अनियमितताओं का आरोप लगाया था। पार्टी के इन आरोपों को  निर्वाचन आयोग ने 29 अक्टूबर को निराधार, गलत और तथ्यहीन बताते हुए खारिज कर दिया था। निर्वाचन आयोग ने कहा था कि पार्टी पूरे चुनाव नतीजों की विश्वसनीयता के बारे में उसी तरह का संदेह पैदा कर रही है, जैसा उसने अतीत में किया था। अब कांग्रेस ने चुनाव आयोग की इस प्रतिक्रिया की आलोचना की है। पार्टी ने शुक्रवार को आरोप लगाया है कि निर्वाचन आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से संबंधित उसकी शिकायतों पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया और खुद को क्लीन चिट दे दी है।

इसे भी पढ़ें: शाह ने गुजरात में कचरा से बिजली उत्पादन करने वाले सबसे बड़े संयंत्र का उद्घाटन किया

आयोग को भेजे जवाबी पत्र में कांग्रेस ने कहा, 'हमने हमारी शिकायतों पर आपकी प्रतिक्रिया का ध्यानपूर्वक अध्ययन किया है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि निर्वाचन आयोग ने खुद को क्लीन चिट दे दी है। हम आम तौर पर इसे छोड़ देते। लेकिन आयोग की प्रतिक्रिया का लहजा और भाव, इस्तेमाल की गई तथा कांग्रेस के खिलाफ लगाए गए आरोप हमें प्रतिक्रिया देने के लिए मजबूर करते हैं।' उसने कहा, 'हम नहीं जानते कौन है, जो माननीय आयोग को सलाह दे रहा है या मार्गदर्शन कर रहा है, लेकिन ऐसा लगता है कि आयोग यह भूल गया है कि यह संविधान के तहत गठित एक निकाय है, जिस पर कुछ महत्वपूर्ण कार्यों का निर्वहन करने का उत्तरदायित्व है।'

कांग्रेस के अनुसार, यदि आयोग किसी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी को सुनवाई की अनुमति देता है या उसके द्वारा उठाए गए मुद्दों की जांच करता है, तो यह कोई अपवाद नहीं है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की बैटरी से जुड़ी शिकायतों पर स्पष्टता की बजाय भ्रमित करने का प्रयास किया गया है तथा शिकायतों का स्पष्ट रूप जवाब नहीं दिया गया। उसने दावा किया कि शिकायतों और याचिकाकर्ताओं को कमतर दिखाने पर जोर दिया गया तथा अहंकार से भरा जवाब दिया गया।

इसे भी पढ़ें: हैदराबाद में आतिशबाजी के दौरान आंखों में चोट लगने के कारण 48 लोग अस्पताल में भर्ती

हरियाणा में पांच अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 90 में से 48 सीट जीतकर अपनी सत्ता बरकरार रखी, जबकि कांग्रेस 37, इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) दो और निर्दलीय तीन सीट पर विजयी रहे। कांग्रेस ने हरियाणा की 26 विधानसभा सीट के कुछ मतदान केंद्रों पर गिनती के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के ‘कंट्रोल यूनिट’ में बैटरी का स्तर 99 फीसदी दिखने पर सवाल उठाए थे और स्पष्टीकरण मांगा था।

प्रमुख खबरें

Greenland में US सैन्य ठिकाने बढ़ाने को मंजूरी, डेनमार्क और अमेरिका से सुरक्षा समझौता पास

UP RERA ने 8 जिलों में 17 नई Real Estate परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Kangana Ranaut की टिप्पणी पर दायर याचिका आगरा District Court ने खारिज की

त्योहारों पर उपद्रव बर्दाश्त नहीं, CM Yogi Adityanath ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश