हुड्डा पर भरोसा जताने में कांग्रेस ने कर दी देरी, अब लेना पड़ सकता है दूसरों का समर्थन

By अनुराग गुप्ता | Oct 24, 2019

लोकसभा चुनाव में हार से निराश कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भरोसा तो जताया लेकिन काफी देरी कर दी। एक तरफ कांग्रेस के भीतर गुटबाजी की चल रही थी तो दूसरी तरफ कहा जा रहा था कि राहुल गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल खेमे के नेताओं को निशाना बना रहे हैं। हालांकि सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में वरिष्ठ और अनुभवी नेतृत्व की वापसी हो गई। 

इसके बावजूद आरोप लगते रहे कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के मोह में फंसे रहकर पार्टी ने चुनाव की घोषणा होने के 15 दिन पहले ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा का चेहरा बनाया। वो भी उस वक्त जब उन्होंने एक रैली बुलाई और उसमें हुड्डा को भारी जनसमर्थन प्राप्त हुआ। इस रैली को देखने के बाद आलाकमान को यह फैसला लेना पड़ा। इसी के साथ पार्टी ने कुमारी शैलजा को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया।

इसे भी पढ़ें: सोनिया गांधी ने हुड्डा से की बात, शैलजा ने कहा- हरियाणा में कांग्रेस बनाएगी सरकार

अगर रुझानों पर ध्यान दें तो हुड्डा पर पहले भरोसा जताया जाता तो लोकसभा चुनावों में निराश हुई कांग्रेस को बड़ा फायदा मिल सकता था। फिलहाल जो स्थिति बन रही है उसके मुताबिक प्रदेश में किंगमेकर की भूमिका में जेजेपी और अन्य दिखाई दे रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है