राहुल गांधी के नेतृत्व वाले कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को लखीमपुर खीरी का दौरा करने की नहीं मिली अनुमति

By रेनू तिवारी | Oct 06, 2021

उत्तर प्रदेश सरकार ने राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल को हिंसा प्रभावित लखीमपुर खीरी का दौरा करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा का बाद  अधिकारियों ने वहा धारा 144 के तहत प्रतिबंध लगाए हैं, जिसके कारण किसी भी बाहरी व्यक्ति को वहां जाने की इजाजत नहीं हैं। हिंसा मामले में यूपी पुलिस गहन जांच कर रही हैं जिसके कारण ही धारा 144 लगाई गयी हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राहुल गांधी के नेतृत्व वाले कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को क्षेत्र का दौरा करने की अनुमति मांगी थी।

इसे भी पढ़ें: संप्रग शासनकाल ने अर्थव्यवस्था को 10 वर्ष पीछे धकेला: सीतारमण

प्रियंका गांधी पुलिस हिरासत में 

लखीमपुर खीरी में भड़की हिंसा के बाद ही प्रियंका गांधी घटना स्थल का दौरा करने निकली थी लेकिन प्रशासन की तरफ से उन्हें रोक दिया गया। पार्टी के कार्यकर्ता सहित प्रियंका गांधी की पुलिस से काफी बहस हुई जिसके बाद प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया गया। बुधवार सुबह राहुल गांधी के साथ सचिन पायलट, चरणजीत सिंह चन्नी, भूपेश बघेल और केसी वेणुगोपाल के लखीमपुर खीरी के लिए रवाना होने की उम्मीद थी लेकिन किसी को घटना स्थल पर जाने की इजाजत नही मिली। 

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका मानव तस्करी मामले में एनआईए ने छह लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे पर सवाल

रविवार को केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा ने लखीमपुर खीरी में अपने वाहन के सामने विरोध कर रहे किसानों के एक समूह को कथित रूप से कुचल दिया, जिसमें चार किसानों की मौके पर ही मौत हो गई. भीषण घटना ने कथित तौर पर हिंसा को जन्म दिया, जिसके परिणामस्वरूप चार और मौतें हुईं। लखीमपुर खीरी में काफी बवाल हुआ। 

संजय राउत ने की राहुत गांधी से मुलाकात

कांग्रेस नेताओं के अलावा, आम आदमी पार्टी (आप), समाजवादी पार्टी और बसपा के अन्य विपक्षी नेताओं को भी यूपी सरकार ने हिरासत में लिया है और लखीमपुर खीरी जाने से रोक दिया है। इस बीच, शिवसेना नेता संजय राउत ने राहुल गांधी से मुलाकात की और लखीमपुर खीरी हिंसा और अन्य नेताओं के साथ प्रियंका गांधी की नजरबंदी के मुद्दे पर संयुक्त विपक्ष की रणनीति पर चर्चा की। राउत ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, "मैं राहुल गांधी से मिला। हमने कई मुद्दों पर चर्चा की, लेकिन जो कुछ हमने चर्चा की, उसका खुलासा नहीं कर सकता। मैंने लखीमपुर की घटना पर भी उनसे चर्चा की है।"

प्रमुख खबरें

रेस कोर्स एयर फोर्स स्टेशन पर बड़ा फैसला, वायु सेना ने 39.5 एकड़ जमीन L&DO को सौंपी

BSE Sensex में 2009 अंकों का जबर्दस्त उछाल, Nifty 24500 के पार बंद

दिलजीत से लेकर कैलाश खेर तक, 5 दिग्गजों की आवाज में आई Ramayana की Shree Hanuman Chalisa

Jitendra Singh के Foreign Funding दावों पर CJP का पलटवार, सबूत दिखाने की दी चुनौती