जहांगीरपुरी पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, पुलिस ने रोका, अजय माकन बोले- गरीब के पेट पर लात मारी गई है

By अंकित सिंह | Apr 21, 2022

हनुमान जयंती के दिन निकाली गई शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा और बाद में अतिक्रमण को हटाने को लेकर जहांगीरपुरी लगातार सुर्खियों में है। इन सबके बीच बुधवार को जहांगीरपुरी में बुलडोजर से अतिक्रमण को हटाया गया। हालांकि इससे कई परिवार प्रभावित हुए हैं। विपक्ष लगातार इसका विरोध कर रहा है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा दिया है। इन सबके बीच आज कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अजय माकन के नेतृत्व में जहांगीरपुरी का दौरा किया। इस दौरान अजय माकन ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। अजय माकन ने कहा कि ऐसा लगता ही नहीं है कि देश में कानून का राज है। कानून ये इजाज़त नहीं देता कि बिना नोटिस दिए किसी के घर को गिराया जाए। अजय माकन ने आगे कहा कि मेरे पास कोर्ट का 2019 का भी आदेश है जिसमें कहा गया है कि किसी को बिना नोटिस दिए उसका घर नहीं गिराया जा सकता है तो फिर कल यहां ऐसा क्यों हुआ? उन्होंने कहा कि मैं आप सबसे कहना चाहता हूं कि कृपया इस प्रक्रिया को धर्म के चश्मे से ना देखें। ये सिर्फ गरीब के पेट पर लात मारी गई है। ये इसलिए हुआ है क्योंकि हमारे देश में बेरोज़गारी-महंगाई से सबसे ज्यादा पीड़ित गरीब हैं, उनका ध्यान भटकाने और उन्हें धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश हुई है। वहीं इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि कल जिस तरह से सरकारी उत्पीड़न हुआ है हम उसके खिलाफ आज पीड़ितों से मिलने जा रहे हैं और लौट कर सोनिया गांधी जी को रिपोर्ट सौपेंगे और उसके बाद पार्टी आगे की कार्रवाई करेगी। 

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले

BJP छोड़ने की अटकलों को Amarinder Singh ने किया खारिज, बोले पार्टी को बात बताना मेरा फर्ज

Asian Games India Win Gold Medal | महिला कबड्डी टीम का स्वर्णिम पंच, भारत ने ईरान को रोमांचक मुकाबले में पछाड़कर जीता तीसरा गोल्ड मेडल

Manmohan Singh और Dev Anand का 26 सितंबर को जन्मदिन, जानें आज का इतिहास