चीन के साथ सीमा विवाद पर कांग्रेस की मांग- सच बताए सरकार, राजनीतिक दलों को विश्वास में ले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि लद्दाख में चीनी सैनिकों की कथित घुसपैठ को लेकर सरकार देश को सच्चाई बताए और जनता एवं राजनीतिक दलों को विश्वास में लें। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह भी कहा कि इस मामले में सरकार जो भी नीति अपनाएगी, कांग्रेस उसका पूरा समर्थन करेगी। उन्होंने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार से कहना चाहते हैं कि हम आपके साथ खड़े हैं। आप चीन को लेकर कोई भी नीति अपनाएंगे, चाहे वह आक्रामक नीति होगी या फिर बातचीत की नीति होगी, हम आपके साथ खड़े रहेंगे। लेकिन आप तथ्य को छिपाते रहेंगे, तोड़ते-मरोड़ते रहेंगे तो हम सवाल पूछते रहेंगे।’’

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला